{"_id":"659326e10d71470236091828","slug":"village-head-and-bdc-stopped-burying-dead-body-on-deed-land-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-291069-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बैनामे की जमीन पर शव दफनाने से ग्राम प्रधान व बीडीसी ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बैनामे की जमीन पर शव दफनाने से ग्राम प्रधान व बीडीसी ने रोका
Tue, 02 Jan 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
धनसार गांव में वृद्ध की मौत के बाद पत्नी के समीप पति का शव दफनाने से ग्राम प्रधान व बीडीसी ने रोक दिया। जिसके चलते शव दरवाजे पर रखा गया है ।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धनसार गांव की रहने वाली राजकुमारी पत्नी डब्लू ने पुलिस समेत उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि रविवार की रात 8 बजे के आसपास उसके ससुर जेठू राम की मृत्यु हो गई।
बरसों पूर्व उसकी सास का निधन हुआ था और जहां उसकी सास को दफन किया गया है, उसी के बगल में अपने ससुर को भी दफन करना चाह रही है।
जिस भूमि पर सास को दफन किया गया है उसमें वह बैनामेदार भी है। ग्राम प्रधान व बीडीसी उसे कब्र बनाने से रोक दिया। इसके बाद से शव दरवाजे पर पड़ा है । घटना की शिकायत पुलिस समेत उच्च अधिकारियों से की गई है।
इस संबंध में आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष संतोष सिंह का कहना हैं कि सुबह वह गांव गए थे। जहां वह लोग दफन करना चाहते हैं, उस जमीन पर न्यायालय का स्थगन आदेश है। मृतक के चार बेटे बाहर रहते हैं उनका इंतजार किया जा रहा है। चारों बेटों के आने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।