{"_id":"6849cabbd73bbb6e140add04","slug":"vigilance-raids-in-padmavat-express-50-thousand-rupees-recovered-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-141465-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पद्मावत एक्सप्रेस में विजिलेंस की दबिश, 50 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पद्मावत एक्सप्रेस में विजिलेंस की दबिश, 50 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
दिल्ली एनआर रेलवे की विजिलेंस टीम ने बुधवार की सुबह पद्मावत एक्सप्रेस में दबिश दी। टीम ने ए वन कोच से चार लावारिश मिली टिफिन बॉक्स से 49 हजार 940 रुपये बरामद किए। बताया जा रहा है कि एक यात्री ने टीम को बताया कि टिफिन बॉक्स टीईटी की है, हालांकि टीईटी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। विजिलेंस टीम करीब दो घंटे तक मुख्य टिकट निरीक्षक कक्ष में पड़ताल करती रही। इस कार्रवाई से रेल महकमे में खलबली मची रही।
विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली- प्रतापगढ़ के बीच संचालित पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में सीट के नाम पर टीईटी यात्रियों से रुपये लेते हैं। दिल्ली एनआर विजिलेंस टीम लखनऊ पहुंची। लखनऊ से पद्मावत एक्सप्रेस में जाकर टीम के सदस्य बैठ गए। रेल सूत्रों के अनुसार मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंचने के पहले एवन कोच में एक यात्री की सीट पर टिफिन बॉक्स लावारिश पड़ा था, जिसमे से रुपये बरामद हुए।
विजिलेंस ने उसे कब्जे में ले लिया। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही विजिलेंस की टीम मुख्य टिकट निरीक्षक के कक्ष में पहुंच गई। पद्मावत एक्सप्रेस लेकर दिल्ली से आने वाले टीईटी से टिफिन के बारे में जानकारी करने लगी। टीईटी ने टिफिन खुद का न होने का हवाला दिया। करीब दो घंटे तक विजिलेंस टीम जांच करती रही। मगर उसके हाथ पुख्ता साक्ष्य नहीं मिला। जिसके चलते टीम ने बरामद रुपये रेल विभाग के खजाने में जमा करा दिया।
विज्ञापन
स्टेशन पर कार्रवाई को लेकर होती रही चर्चा
मां बेल्हादेवी जंक्शन पर जब तक टीम मौजूद थी, तब तक टिकट काउंटर से लेकर अन्य रेल अफसरों के बीच खलबली मची रही। चर्चा होती रही कि कुछ व्यापारी पद्मावत एक्सप्रेस से सामान की खरीदारी करने दिल्ली जाते हैं। हो सकता है कि वे पैसा ट्रेन में भूल गए हों। कुछ रेल कर्मचारी यह कहते नजर आए कि दिल्ली से प्रतापगढ़ के बीच टीईटी सीट को बेचकर पैसा कमाते हैं, पकड़ में न आएं इसलिए अपने पास पैसा नहीं रखते।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि विजिलेंस की टीम ने पद्मावत एक्सप्रेस में छापा मारा। जांच के दौरान 49 हजार 940 रुपये बरामद हुए। कार्रवाई करने वाली टीम में चार सदस्य शामिल थे। इसके पहले भी पद्मावत एक्सप्रेस लेकर जाने वाले एक टीईटी पर विजलेंस टीम ने कार्रवाई की थी।