फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Video to demand bribe goes viral, Lekhpal suspended

रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित

Fri, 06 Nov 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Video to demand bribe goes viral, Lekhpal suspended
सोशल मीडिया पर पट्टी तहसील के एक लेखपाल का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। मामला संज्ञान में आने के बाद पट्टी एसडीएम ने आरोपी लेेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में पट्टी तहसील के चौमरी गांव के लेखपाल ओमप्रकाश गुप्ता भू स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी सर्वेक्षण के बारे में कुछ लोगों से लेनदेन की बात कर रहे हैं। वह यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि अगर रुपये नहीं दिए तो जमीन का रकबा कम कर दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल की ओर से घरौनी बनाने के लिए रुपये की वसूली की जा रही है। अपनी शिकायत को पुष्ट करने के लिए ग्रामीणों ने उनका वीडियो बनाया। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम डीपी सिंह ने आरोपित लेखपाल को निलंबित कर मामले की जांच नायब तहसीलदार राजकपूर को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed