फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Video of young man with tamanche viral, father in custody

तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल, पिता को हिरासत में

Mon, 20 Jul 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Video of young man with tamanche viral, father in custody
महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज में तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर। - फोटो : PRATAPGARH
तमंचा के साथ एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। इस पर पुलिस उसके पिता को थाने ले आई। चर्चा है कि युवक लड़कियों से चैटिंग करके उन्हें बहलाकर घर बुलाता है और उनकी अश्लील वीडियो बनाता है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार निवासी मो.असिफ की फोटो तमंचा के साथ वायरल हुई है। एक फोटो में वह तमंचा के साथ दिख रहा है। दूसरी फोटो में बाइक पर तमंचा रखा हुआ है। दोपहर में इसकी फोटो वायरल हुई तो इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर पुलिस पूछताछ के लिए उसके पिता को थाने ले आई। सोशल मीडिया पर ही यह खबर चली कि युवक ने क्षेत्र की कई लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो भी बनाया है। कई लड़कियों को वह इसके जरिए ब्लैकमेल करता है। फिलहाल इस तरह की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में चार लोगों पर एनसीआर
जमीन के विवाद में युवक की पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर एनसीआर दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी गांव निवासी विजय पाल पुत्र रामसुमेर का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार को जमीन के विवाद में विपक्षियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। विजय पाल ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। इस पर पुलिस ने गांव के शिवशंकर पुत्र राजाराम, अंकित यादव व अनुज यादव पुत्र नन्हेंलाल, शिवम उर्फ बिरही पुत्र बंशीलाल के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकल्प दिवस के रूप में मनाया पूर्व मंत्री दिनेश सिंह का जन्मदिन
भारत की राजनीति को नई दिशा देने वाले पूर्व विदेश मंत्री राजा दिनेश सिंह का 95वां जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करके क्षेत्रीय व राजघराने के लोगों ने उन्हें याद किया। राजा दिनेश ङ्क्षसह पांच प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में मंत्री के रूप में सहयोगी रहे। छह बार लोकसभा व तीन बार राज्यसभा को सुशोभित कर उन्होंने प्रतापगढ़ का मान बढ़ाया। रविवार को कालाकांकर राजभवन में उनका 95वां जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों के साथ ही राजभवन के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, उनके पुत्र अभिमन्यु सिंह, मनीष सिंह, अनूप सिंह, डा. घनश्याम यादव, संतोष सिंह, राजकुमार यादव, दिलीप कुमार ने उनके पदचिह्नों पर चलकर क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed