फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Video of children getting brooms done in primary school goes viral

प्रतापगढ़ : प्राइमरी स्कूल में बच्चों से झाडू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 30 Jul 2022 12:49 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 12:49 AM IST
सार

वीडियो सुबह स्कूल खुलने पर प्रार्थना सभा से पहले का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में बच्ची झाडू लगा रही है। साथ में एक और छात्रा है, जो उसका सहयोग कर रही है। जबकि शिक्षक कुर्सी लगाकर दूर बैठे हैं।

विज्ञापन
Video of children getting brooms done in primary school goes viral
सोशल मीडिया पर छात्रा का स्कूल में झाडू लगाते वायरल तस्वीर। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

प्राइमरी स्कूल में बच्चों से झाडू लगाने का वीडियो बृहस्पतिवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। वीडियो में एक छात्रा कक्षा में झाडू लगा रही है। वीडियो मंगरौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पूरे किशुनगिरि शेषपुर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन



वीडियो सुबह स्कूल खुलने पर प्रार्थना सभा से पहले का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में बच्ची झाडू लगा रही है। साथ में एक और छात्रा है, जो उसका सहयोग कर रही है। जबकि शिक्षक कुर्सी लगाकर दूर बैठे हैं। वह साफ-सफाई होने का इंतजार करते दिख रहे हैं। बताया जाता है कि छह माह पहले इसी विद्यालय में मेन्यू के हिसाब से बच्चों को मध्याह्न भोजन न दिए जाने पर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - भूपेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed