फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   victim gang rape attempted suicide nerves hand were cut

Minor Rape Case : सामूहिक दुष्कर्म का शिकार नाबालिग ने किया खुदकुशी का प्रयास, ब्लेड से काट लीं हाथ की नसें

Mon, 26 Sep 2022 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 12:38 AM IST
सार

घटना का मुख्य आरोपी शिवम सरोज 60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। फतनपुर की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार को दवा लेने के लिए घर से साइकिल लेकर बाजार निकली थी। किशोरी को झांसा देकर संसारपुर कोट निवासी शिवम सरोज गजेहड़ा जंगल ले गया था। 

विज्ञापन
victim gang rape attempted suicide nerves hand were cut
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

गजेहड़ा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने रविवार को खुदकुशी करने का प्रयास किया। उसने ब्लेड से अपने दाहिने हाथ की नसें कई जगह से काट लीं। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आननफानन में परिजन उसे लेकर गौरा सीएचसी पहुंचे, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उसे घर ले जाया गया। 

विज्ञापन



उधर, घटना का मुख्य आरोपी शिवम सरोज 60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। फतनपुर की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार को दवा लेने के लिए घर से साइकिल लेकर बाजार निकली थी। किशोरी को झांसा देकर संसारपुर कोट निवासी शिवम सरोज गजेहड़ा जंगल ले गया था। 

विज्ञापन

जहां शिवम के दो साथी तफसीर और रफीक ने मिलकर उसके साथ मुंह काला किया। इस दौरान हाईवे पर खड़ा होकर मुन्नू रेकी करता रहा। पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद तफसीर, रफीक और मुन्नू को दबोच लिया। सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी तफसीर अद एस के नेता मो. फहीम उर्फ पप्पू का बेटा है।        

 

मुख्य आरोपी शिवम अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा। तीन दिन से पुलिस उसकी तलाश का दावा कर रही है। मेडिकल व किशोर बोर्ड में बयान के बाद पीड़िता को परिजन घर ले गए। रविवार दोपहर दुष्कर्म पीड़िता अपने कमरे में गुमसुम बैठी थी। अचानक उसने ब्लेड से अपने दाहिने हाथ की नसें कई जगह से काट लीं। 


इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर गौरा सीएचसी पहुंचे। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता के आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी मिली है। उसे परिजन लगातार समझा रहे हैं।

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म और वीडियो बनाने वाले पर मुकदमा

स्थानीय थाना क्षेत्र की एक किशोरी को कुछ दिन पहले कुंडा का रहने वाला युवक अगवा कर ले गया। उसने किशोरी से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 


किशोरी के पिता का आरोप है कि पड़ोस की एक महिला का कुंडा जमेठी जालिमगंज के रहने वाले आशीष चौहान से परिचय था। महिला ने आशीष से फोन पर उसकी बेटी से बात कराई। तीन सितंबर की रात आशीष से मिलाने के लिए गांव के बाहर बुलाया। वहां से आशीष चार पहिया वाहन से उसे अगवा कर ले गया। 


उसकी बेटी को धमकाकर कुंडा तहसील में शादी का अनुबंध तैयार कराया। बाद में रिश्तेदार के घर रायबरेली ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। उसकी बेटी बीमार हुई तो 16 सितंबर को घर के पास छोड़कर भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर  पर पुलिस ने लक्ष्मी देवी, आशीष कुमार चौहान समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed