फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Veterinary hospitals could not be built within a year, Rs 3.47 crores were sanctioned

Pratapgarh News: साल भर के अंदर नहीं बन सके पशु चिकित्सालय, 3.47 करोड़ स्वीकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Veterinary hospitals could not be built within a year, Rs 3.47 crores were sanctioned
कार्यदायी संस्था की सुस्ती के कारण साल भर के अंदर पांच पशु चिकित्सालयों के भवनों का निर्माण कार्य 50 फीसदी पूरा नहीं किया जा सका है। निराश्रित मवेशियों को संरक्षित किए जाने केे साथ क्षेत्रीय पशुपालकों को भी चिकित्सीय सेवाएं और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

शासन ने कुंडा के मनगढ़, मानधाता के सराय नाहरराय, कोहड़ौर, लालगंज के रामपुर बावली, विश्वनाथगंज में पशु चिकित्सालय निर्माण का आदेश दिया है। प्रत्येक पशु चिकित्सालय निर्माण के लिए 69.11 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। साल 2024 में कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। साल भर का समय समाप्त हो जाने के बावजूद 50 फीसदी भी कार्य पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

निराश्रित मवेशियों को संरक्षित कराए जाने के साथ ही पशुपालकों के पशुओं की चिकित्सा आदि के लिए पशु चिकित्सालयों के निर्माण की स्वीकृति दी गई। एक साल के अंदर विश्वनाथगंज पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य महज 20 फीसदी ही पूरा किया जा सका है। कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। बावजूद इसके निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के चलते पशुपालकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य की रफ्तार सुस्त होने पर डीएम ने समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्था के साथ पशुपालन विभाग के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार भी लगा चुके हैं। बावजूद इसके निर्माण कार्य में देरी की जा रही है।

सीवीओ डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि मनगढ़ पशु चिकित्सालय का का निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा कर लिया गया है। रामपुर बावली में 80 फीसदी काम पूरा है। सराय नाहर राय में 60 और कोहड़ौर का 45 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। अक्तूबर में निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से विश्वनाथगंज का निर्माण कार्य की प्रगति 20 फीसदी है। समय से निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed