फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Verification became a hindrance in providing financial help to the poor

गरीबों को आर्थिक मदद पहुंचाने में रोड़ा बना सत्यापन

Sat, 23 May 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Verification became a hindrance in providing financial help to the poor
लॉकडाउन में गरीबों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए प्रारंभ की गई भरण-पोषण योजना ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए निरर्थक साबित हो रही है। ब्लाकों से लाभार्थियों से जो सूची आ रही है, उसमें सत्यापन रोड़ा बन गया है। आलम यह है कि ब्लाक को सत्यापन के लिए जो सूची भेजी गई, वह लौटकर विभाग नहीं पहुंची। इससे अभी तक एक-एक हजार रुपये खाते में नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन का अंतराल लंबा होने के कारण ग्रामीण इलाकों में गरीबी का दंश झेल रहे परिवारों को घर की गाड़ी खींचना भारी पड़ रहा है। मोदी और योगी सरकार ने गरीबों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए मुफ्त में अनाज देने के साथ ही प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की है। भरण-पोषण के नाम से प्रारंभ इस योजना में उन लाभार्थियों का चयन करना था, जिन्हें विभाग की किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए लागू इस योजना के लिए जिले के 17 विकास खंडों के बीडीओ से सूची मांगी गई।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने ग्राम पंचायतों से पात्रों की सूची बनाकर भेज दी, मगर संख्या अधिक होने पर पुन: ब्लाकों को भेजकर सत्यापन करने को कहा गया। दरअसल, इस सूची में अधिकांश प्रवासी मजदूर भी हैं, जिन्हें लाभ देने के लिए प्रधानों ने उनका नाम शामिल करा दिया। इधर, अफसरों ने पहले चरण में 5,304 लाभार्थियों के खाते में धनराशि तो भेज दी, मगर जब संख्या बढ़ने लगी तो सत्यापन की याद आ गई। हालांकि, विकास विभाग आवेदकों की संख्या बताने से कतरा रहा है। मगर उनका दावा है कि पात्रों की सूची आते ही उनके खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरण-पोषण योजना के लिए मिलने वाली सूची का सत्यापन कराया जा रहा है। जिन लोगों की सत्यापित सूची आई थी, उनके खाते में धनराशि भेज दी गई है।
सुदामा प्रसाद, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed