{"_id":"665cefcc58f349e748083a94","slug":"vehicles-will-not-run-on-chilbila-mahuli-route-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-118139-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मतगणना के दिन चिलबिला-महुली रूट पर नहीं चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मतगणना के दिन चिलबिला-महुली रूट पर नहीं चलेंगे वाहन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की मतगणना नवीन मंडी महुली में होगी। जिसे देखते हुए चार जून को चिलबिला व महुली रूट पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। सभी वाहनों को दूसरे रूट से सुल्तानपुर व प्रयागराज की ओर भेजा जाएगा। आपातकालीन सेवा में लगे वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि सुल्तानपुर की ओर से आने वाले वाहन कोहड़ौर से मदाफरपुर मार्ग से पट्टी बाईपास होते हुए उड़ैयाडीह के रास्ते जामताली, रानीगंज से भुपियामऊ पहुंचेंगे। यहां से वे प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। रानीगंज से मुंगरा बाहदशाहपुर, फूलपुर से होकर भी प्रयागराज जाने का मार्ग खुला रहेगा। प्रयागराज से सुल्तानपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को भुपियामऊ चौराहा से रानीगंज, जामताली, उड़ैयाडीह, पट्टी बाईपास होते हुए मदाफरपुर से कोहड़ौर भेजा जाएगा। अमेठी की तरफ से आने वाले वाहनों ककरहा मोड़ से शुकुलपुर चौराहा होते हुए मोहनगंज भेजा जाएगा।
लालगोपालगंज व कुंडा की ओर से सुल्तानपुर व अयोध्या जाने वाले वाहनों को मोहनगंज से लीलापुर, अंतू होकर चिलबिला किला से प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग तक भेजा जाएगा। रूट डायवर्जन सुबह छह बजे से लागू होगा। जो देर रात तक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
एफसीआई में बनाई गई है मतगणना कर्मियों की पार्किंग
शहर, अंतू, कोहड़ौर व पट्टी की तरफ से आने वाले मतगणना कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग एफसीआई गोदाम में बनाया गया है। सभी को अपना पास साथ में रखना है तभी उन्हें चिलबिला व महुली नहर से प्रवेश मिलेगा। प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को श्री पैलेस व महुली नहर बाग में वाहन खड़ा करना होगा। मीडियाकर्मी अपना वाहन श्री पैलेस में खड़ा करेंगे। मतगणना परिसर की ओर जाने के लिए पास दिखाना होगा।