फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vegetables out of reach of common man

आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गईं सब्जियां

Fri, 29 Oct 2021 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Vegetables out of reach of common man
दहिलामऊ सब्जी मंडी में सब्जी खरीदते लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
त्योहारी सीजन देख सब्जी कारोबारियों और आढ़तियों ने सब्जियों के दामों मनमानी बढ़ोतरी कर दी है। इससे तीन दिन के भीतर ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। कीमतें इस कदर बढ़ गई हैं कि सब्जियां आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई हैं। खुले बाजार में पुराना बीस रुपये और टमाटर साठ रुपये किलो बिक रहा है। तीन दिन के भीतर सब्जियों के दाम अचानक बढ़ने से आढ़तियों की चांदी है। मंडी के अधिकारियों ने आढ़तियों की मनमानी पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन

धनतेरस, हनुमान जयंती और दीपावली के पर्व को नजदीक देख कमाई के फेर में आढ़तियों ने आलू सहित हरी सब्यिजों के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। शहर की सब्जी मंडियों में दाम बढ़ने से आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। तीन दिन के भीतर अचानक सब्जियों के दाम बढ़ने के बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

दो दिन से महुली मंडी में सब्जियों की खरीदारी करने पहुंच रहे छोटे दुकानदारों का आढ़तियों से विवाद हो रहा है। शहर की पल्टन बाजार और सिविल लाइंस मंडी में सब्जियों के दाम में भारी अंतर देखा जा रहा है। दरअसल, पल्टन बाजार के अधिकांश दुकानदार सोरांव व बादशाहपुर की मंडी से सब्जियों की खरीदारी करते हैं। इससे कुछ सब्जियों के दाम में अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले सब्जियों के दाम
0 आलू पुरानी- 20 रुपये प्रति किलोग्राम
0 आलू नई- 35 रुपये प्रति किलोग्राम
0 लाल आलू-30 रुपये प्रति किलोग्राम
0 प्याज- 40 रुपये प्रति किलोग्राम
0 टमाटर- 50 रुपये प्रति किलोग्राम
0 भिंडी - 30 रुपये प्रति किलोग्राम
0 कद्दू - 35 रुपये प्रति किलोग्राम
0 पालक- 40 रुपये प्रति किलोग्राम
0 लौकी- 30 रुपये प्रति किलोग्राम
0 करैला - 40 रुपये प्रति किलोग्राम
0 नेनुआ- 30 रुपये प्रति किलोग्राम
सब्जियों के बढ़े हुए दाम
0 आलू पुरानी- 25 रुपये प्रति किलोग्राम
0 आलू नई- 40 रुपये प्रति किलोग्राम
0 लाल आलू-35 रुपये प्रति किलोग्राम
0 प्याज- 50 रुपये प्रति किलोग्राम
0 टमाटर- 60 रुपये प्रति किलोग्राम
0 भिंडी - 40 रुपये प्रति किलोग्राम
0 कद्दू - 40 रुपये प्रति किलोग्राम
0 पालक- 60 रुपये प्रति किलोग्राम
0 लौकी- 40 रुपये प्रति किलोग्राम
0 करैला - 60 रुपये प्रति किलोग्राम
0 नेनुआ - 40 रुपये प्रति किलोग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed