फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vaccine finished since one and a half month, construction of Covid wards also incomplete

Pratapgarh News: डेढ़ माह से वैक्सीन खत्म, कोविड वार्डों का निर्माण भी अधूरा

Thu, 30 Mar 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 30 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Vaccine finished since one and a half month, construction of Covid wards also incomplete
कोरोना ने फिर पांव पसारने शुरू किए, अभी तक नहीं हो सके मुकम्मल इंतजाम
विज्ञापन

15 पीएचसी में छह बेड, 23 सीएचसी में 20 बेड के कोविड अस्पताल का हो रहा निर्माण
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है, लेकिन सालभर बाद भी अफसरों की ढिलाई से जिले के सरकारी अस्पतालों में कोविड वार्ड नहीं बन पाए हैं। यही नहीं बीते डेढ़ माह से कोविड वैक्सीन भी नहीं स्टॉक में नहीं हैं, ऐसे में संक्रमण बढ़ने पर मरीजों के लिए गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।
कोरोना की दूसरी लहर में शासन ने जिले में 38 कोविड वार्ड तैयार करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया था। इनमें 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 6-6 बेड के अलग से कोविड वार्ड बनाने के लिए 15 लाख का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। वहीं 23 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 20-20 के कोविड वार्ड बनाने के लिए शासन ने 24 लाख 17 हजार का बजट पास किया है। पूर्व सीएमओ ने एसएनसीडीएस कार्यदायी संस्था को भवन तैयार करने की जिम्मेदारी दे दी। इसके बाद से अफसर कभी देखने तक नहीं गए कि भवन बन भी रहा है या फिर नहीं। जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग के जेई का प्रतापगढ़ आगमन कब होता है, इसके बारे में तो सीएमओ को भी नहीं पता है। ऐसे में ठेकेदार मनमाने तरीके सेे काम कर रहे हैं। अभी तक कहीं प्लास्टर का काम अधूरा है तो कहीं छत का लिंटर तक नहीं पड़ सका। जबकि बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए शासन ने अलर्ट जारी करते हुए कोविड जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है। लेकिन इनसब के बीच जिला अस्पताल में डेढ़ माह से कोरोना वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। 10 अप्रैल को फिर से कोविड संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों के लिए रिहर्सल भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट------
कोहड़ौर में भवन तैयार, रंगाई और पुताई का इंतजार
कोहड़ौर सीएचसी में कोविड वार्ड तैयार हो गया है। रंगाई और पुताई के साथ दरवाजा और खिड़की लगाई जाना बाकी है। मिट्टी अभी तक नहीं डाली गई है। पूरी तरह से तैयार कर भवन हस्तांतरित करने में कार्यदायी संस्था को छह माह से ज्यादा का समय लग सकता है। इसी तरह सड़वाचंद्रिका सीएचसी में अभी प्लास्टर का काम चल रहा है, जबकि पट्टी में लिंटर का कार्य बाकी है। रानीगंज में भवन का निर्माण अब शुरू हुआ है। यही हाल जिले भर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-------
कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की पूरी तरह से प्रबंध कर लिए गए हैं। कोविड वार्ड का निर्माण चल रहा है। सितंबर 22 में बजट स्वीकृत हुआ है। इस लिए निर्माण कार्य में देरी हुई है। जेई को पत्र भेजकर उन्हें प्रत्येक कोविड वार्ड की जांच कर रिपोर्ट मांगी जाएगी। कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया जाएगा। वैक्सीन मंगाने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है।
डॉ. जीएम शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed