{"_id":"6679f92f9f831e5119082b24","slug":"vaccination-will-be-done-on-the-forehead-pudding-and-kheer-will-be-available-to-eat-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-119390-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: माथे पर लगेगा टीका, खाने को मिलेगा हलवा-खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: माथे पर लगेगा टीका, खाने को मिलेगा हलवा-खीर
Tue, 25 Jun 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 28 जून को परिषदीय स्कूलों के बच्चे जब स्कूल पहुंचेंगे तो चारों तरफ उत्सव का माहौल होगा। परिसर को रंगोली और गुब्बारों से सजाया जाएगा। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा और हलवा-खीर खिलाई जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूल मंगलवार से खुल जाएंगे। शिक्षक स्कूल को खोलकर कक्षाओं, पुस्तकालय की सफाई, पानी की टंकी, किचन, शौचालय आदि की व्यवस्था ठीक कराएंगे। साथ ही फर्श, दीवारें, खिड़की-दरवाजे, ब्लैक बोर्ड, फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, टीएलएम पुस्तकें आदि की सफाई कराई जाएगी। 28 जून से जब बच्चे स्कूल आएंगे तो शुरु के दो दिन 28-29 जून को समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसी दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिसमें ड्राॅपआउट कम करने पर चर्चा की जाएगी। अभिभावकों से संपर्क कर उनकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। बच्चों का स्वागत करने के लिए डायट प्राचार्य, बीएसए, बीईओ, एसआरजी, एआरपी को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
वर्जन-- -- -- -- --
जिले के परिषदीय स्कूल शिक्षकों के लिए मंगलवार से खुलेंगे। 28 जून को बच्चों के स्कूल आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इस संदर्भ में सभी बीईओ को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भूपेंद्र सिंह, बीएसए

वर्जन