फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Urban will get rid of dilapidated pipeline, over head tank will be built

प्रतापगढ़ : शहरियों को मिलेगी राहत, बनेगा दो ओवरहेड टैंक

Mon, 23 Aug 2021 03:41 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 23 Aug 2021 03:41 PM IST
सार

शहर के कई मोहल्लों में जर्जर पाइप से जलापूर्ति के चलते लोगों को गर्मी व बरसात में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। पेयजल आपूर्ति के दौरान लोगों को गंदा पानी मिलता है। बहुत से मकानों में सप्लाई का पानी पहुंच ही नहीं पाता।

विज्ञापन
Urban will get rid of dilapidated pipeline, over head tank will be built
पानी की टंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरियों को पानी की किल्लत से छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिका शहरी क्षेत्र में दो ओवरहेड टैंक बनाने जा रही है। इसके अलावा शहर के आधा दर्जन मोहल्लों में जर्जर पाइप लाइन बदलकर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य में करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


शहर के कई मोहल्लों में जर्जर पाइप से जलापूर्ति के चलते लोगों को गर्मी व बरसात में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। पेयजल आपूर्ति के दौरान लोगों को गंदा पानी मिलता है। बहुत से मकानों में सप्लाई का पानी पहुंच ही नहीं पाता। शहरियों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए पालिका की ओर से करीब डेढ़ करोड़ की लागत से दो ओवरहेड टैंक का निर्माण कराने के साथ ही जर्जर पाइप लाइन बदलने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


एक ओवरहेड टैंक पटखौली में तो दूसरा शिवजीपुरम में बनाया जाएगा। इसके अलावा टंडन तिराहे से चौक तक पाइप लाइन बदली जाएगी। इस रूट पर आए दिन पाइप लीकेज होने से पानी बर्बाद होता रहता है। इसके अलावा जोगापुर, पल्टन बाजार, बेगमवार्ड, पूरे ईश्वरनाथ, सगरा व अटल नगर में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे शहरियों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ करोड़ की लागत से दो ओवरहेड टैंक व पाइप लाइन बिछाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed