फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar over discharge of patient, health workers beat up son for protesting

Pratapgarh : मरीज को डिस्चार्ज करने पर हंगामा, विरोध करने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बेटे को पीटा

Thu, 15 Sep 2022 11:30 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 11:30 PM IST
सार

उर्मिला के बेटे कट्टू ने जब इसका विरोध किया तो दो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। मरीज को डिस्चार्ज करने वाले और उसके बेटे के साथ मारपीट करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Uproar over discharge of patient, health workers beat up son for protesting
प्रताप बहादुर चिकित्सालय में बीमार मां को जबरन डिस्चार्ज करने के बाद हंगमा करता युवक। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में बृहस्पतिवार दोपहर उस समय हंगामा शुरू हो गया जब बीमार वृद्ध महिला को चिकित्सकों ने डिस्चार्ज कर दिया। शरीर में सूजन के साथ उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। विरोध करने पर उसके बेटे की स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पिटाई कर दी। इसके बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सुरक्षाकर्मियों के साथ अस्पताल चौकी की पुलिस पहुंची। किसी तरह समझाबुझाकर उसे शांत कराया।

विज्ञापन



अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा निवासी उर्मिला देवी (60) के शरीर में सूजन के साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर बेटे कट्टू ने आठ सितंबर को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। उर्मिला के बेटे कट्टू ने जब इसका विरोध किया तो दो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन



सीएमएस डॉक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी जुटाई जाएगी। मरीज को डिस्चार्ज करने वाले और उसके बेटे के साथ मारपीट करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed