फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar over abortion reported in private hospital

निजी अस्पताल में गर्भपात की सूचना पर हंगामा

Sat, 01 Aug 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar over abortion reported in private hospital
सीएमओ की नाक के नीचे भ्रूण हत्या का खेल हो रहा है। जिला अस्पताल के सामने स्थित एक क्लीनिक में शुक्रवार को अविवाहित युवती का गर्भपात कराए जाने की सूचना पर पीआरडी और होमगार्ड के जवान पहुंच गए। उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर मौके नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के सामने एक क्लीनिक में शुक्रवार को रानीगंज इलाके से आई अविवाहित गर्भवती का गर्भपात कराने की सूचना पर हंगामा खड़ा हो गया। बगल में स्थित ग्रामीण बैंक आफ बड़ौदा के गेट पर बैठे पीआरडी और होमगार्ड को जब इसकी जानकारी हुई तो दोनों अस्पताल पहुंच गए। और गर्भपात कराने का विरोध करने लगे। इस बीच आसपास के तमाम लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

देखते ही देखते यहां हंगामा खड़ा हो गया। भीड़ जुटते देख युवती के साथ आई दलाल और उसका प्रेमी वहां से खिसक लिए। निजी अस्पताल में गर्भपात की सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। डिप्टी सीएमओ एसके सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी फोन पर किसी ने दी है। लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच कराकर दोषी क्लीनिक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed