फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar in the meeting of members due to non-availability of water in the canals

Pratapgarh News: नहरों में पानी न आने पर सदस्यों का बैठक में हंगामा

Sat, 26 Aug 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 26 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the meeting of members due to non-availability of water in the canals
नहरों में पानी न आने पर सदस्यों का बैठक में हंगामा
विज्ञापन


अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव मिनी सदन में पारित
- विकास कार्यों के लिए गए सदस्यों से लिए गए प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी

कुंडा। बाबागंज विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान नहरों के टेल तक पानी न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए सदस्यों ने हंगामा किया। मिनी सदन की बैठक से दूरी बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाॅक प्रमुख मालती देवी की अध्यक्षता में शुरू हुई। पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार द्विवेदी ने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। तभी पूरे मसवन में पोषाहार वितरित न होने का आरोप बीडीसी सदस्य रोहित मौर्य ने लगाया। जिसका जवाब प्रभारी सीडीपीओ नहीं दे सकीं। कृषि विभाग द्वारा योजनाओं का प्रसार प्रचार न करने पर जमकर हंगामा हुआ। हीरागंज रजबहा और प्रतापगढ़ जल शाखा में टेल तक पानी न आने की समस्या सदन में उठी। जिसका सिंचाई विभाग के अधिकारी समुचित जवाब नहीं दे सके। सदस्यों को शांत कराते हुए बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहा कि अधिकारी टेल तक पानी पहुंचाएं। खंड शिक्षा अधिकारी बाबागंज के बैठक में उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव सदन में पारित किया गया। विभागीय योजनाओं की सदस्यों को जानकारी दी गई। 2023- 24 के लिए मनरेगा योजना का पूरक बजट समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बीडीओ बाबागंज अरुण कुमार ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति कुलदीप पटेल, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.केएन ओझा, पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज, प्रमुखपति रामजस सरोज, जिला पंचायत सदस्य विजय पटेल, ग्राम प्रधान ओमानंद द्विवेदी, सुनील कुमार द्विवेदी पप्पू, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप सिंह , प्रधान आनंद देव पांडेय, विनोद यादव, पंकज यादव ,अरविंद सरोज, बबलू पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

--------------



शिक्षा जगत के पुरोधा प्रभाकर सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि

परियावां। मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालाकांकर संस्थापक एवं पूर्व प्राचार्य रहे डॉ. प्रभाकर सिंह की 37 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed