फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar in quota selection, action register missing

Pratapgarh News: कोटे के चयन में हंगामा, कार्रवाई रजिस्टर गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Uproar in quota selection, action register missing
लक्ष्मणपुर ब्लॉक के पूरे बीरबल ढखवा गांव में बृहस्पतिवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए बुलाई गई बैठक में कई बार हंगामा हुआ। हस्ताक्षर कराने के दौरान कार्रवाई रजिस्टर गायब हो गया। मतदान के बाद कोटा किसे दिया जाएगा, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। एसड़ीएम लालगंज के आदेश पर चौथी बार कोटे के चयन के लिए गांव में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें शमीम, अखलद अहमद, तजम्मुल, मुकीम खान ने आवेदन किया था। अंत में अखलद ने मुकीम को और शमीम ने तजम्मुल को समर्थन दे दिया। कोटे के चयन प्रक्रिया को लेकर लोगों में असंतोष रहा। नाराज लोगों ने कई बार हंगामा किया। मुकीम के समर्थन में 182 लोगों ने मतदान किया, तो तजम्मुल के समर्थन में 207 लोग रहे। खंड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर अरुण कुमार प्रजापति ने बताया कि पिछड़े वर्ग के लिए सीट आरक्षित थी। चारों प्रत्याशियों ने पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र पेश किया है। एसडीएम लालगंज लालधर यादव ने बताया प्रमाणपत्र के वैधता की जांच करके परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed