फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UPMSP: Naya Savera program will start in high school and inter colleges in the new session

UPMSP : हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम की होगी शुरुआत

Sun, 07 May 2023 03:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 May 2023 03:35 PM IST
सार

जिले के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में प्रेरणादायक संस्मरण के साथ उनको भविष्य में क्या करना है इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी गुणवतापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगिता के इस दौर में वह कैसे सफल हो, इस पर फोकस किया जाएगा।

विज्ञापन
UPMSP: Naya Savera program will start in high school and inter colleges in the new session
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों को छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही भविष्य में अपने को और अपडेट रखने के लिए एक नई पहल की है। बच्चों को संस्कारवान एवं रोजगार उन्मुख बनाने के लिए कॉलेजों में प्रार्थना सभा में प्रेरणादायक कार्यक्रम का प्रारुप तैयार किया है। जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में इसकी शुरूआत की जाएगी।

विज्ञापन

 

जिले के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में प्रेरणादायक संस्मरण के साथ उनको भविष्य में क्या करना है इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी गुणवतापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगिता के इस दौर में वह कैसे सफल हो, इस पर फोकस किया जाएगा। कॉलेजों के पुरातन मेधावी छात्रों को भी इन प्रात:कालीन सभाओं में आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वह भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।

विज्ञापन


इसके तहत पहले चरण में सभी राजकीय इंटर कालेजों एवं सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में यह अभियान चलाया जाएगा, धीरे-धीरे मान्यता प्राप्त निजी कॉलेजों में भी अनिवार्य किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक और उनके सहयोगी अधिकारी प्रात:कालीन सभा में बच्चों से प्रेरणादायक संवाद करेंगे। उन्हें कैसे अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना है, इस संबंध में प्रेरणादायक टिप्स देंगे। वे अपने अनुभवों को बच्चों के साथ साझा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामी चिकित्सक, व्यवसाई, जज, वकील को किया जाएगा आमंत्रित

कॉलजों से पढ़कर निकले जिले के नामी चिकित्सक, व्यवसाई, जज और वकीलों को बुलाकर उन्हें बच्चों के सामने अपने संस्मरण सुनाएंगे।जो बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने अग्रजों से प्रेरणा लेना है। जिससे वह अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

जिलेे के राजकीय और सहायता प्राप्त इंटरकॉलेजों में नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इससे बच्चों का उत्साहवर्धन होगा और उनके सवालों का जवाब भी मिल जाएगा। - डॉ. ओपी राय, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed