{"_id":"60671d538ebc3e592c736bcd","slug":"up-police-raid-on-illegal-liquor-factory-in-pratapgarh-seven-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार जागा प्रशासन : प्रतापगढ़ में 10 करोड़ की अवैध शराब बरामद, चार महिलाओं समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार जागा प्रशासन : प्रतापगढ़ में 10 करोड़ की अवैध शराब बरामद, चार महिलाओं समेत सात गिरफ्तार
Fri, 02 Apr 2021 07:04 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:04 PM IST
सार
- भूसे और जमीन में गाड़ कर छुपाई गयी थी शराब
- शराब माफिया गुड्डू सिंह की है यह अवैध शराब फैक्टरी
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी और बरामद अवैध शराब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अवैध शराब से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत के बाद आखिरकार पुलिस महकमा जागा और कुंडा इलाके में एक शराब की फैक्टरी पर छापा मारा। इस छापे में पुलिस को 10 करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गौशाला की आड़ में यह अवैध शराब की फैक्टरी चलाई जा रही थी। छापे में सैंकड़ों पेटी अवैध शराब, सैंकड़ों ड्रम केमिकल, गत्ता, शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आईजी जोन प्रयागराज के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पता चला है कि यह अवैध फैक्टरी शराब माफिया गुड्डू सिंह की है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई शराब को भूसे और जमीन में गाड़कर छुपाई गई थी।
विज्ञापन