फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP grappling with the monster of unemployment: Sanjay Singh

बेरोजगारी के दानव से जूझ रहा यूपी : संजय सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
UP grappling with the monster of unemployment: Sanjay Singh
उत्तर प्रदेश आज बेरोजगारी के ऐसे दानव से जूझ रहा है, जो युवाओं का भविष्य लगातार निगल रहा है। अब समय आ गया है कि इस दानव का अंत किया जाए। यह बातें बुधवार को रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा की अगुवाई करते हुए पार्टी कार्यालय सदर बाजार पहुंचे आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि प्रदेश में पूरी व्यवस्था पेपर लीक सरकार में बदल चुकी है। एक के बाद एक परीक्षा निरस्त होने से मेहनती युवाओं का जीवन अंधकार में धकेला जा रहा है। रोजगार युवा, किसान, महिला, मजदूर और छोटे उद्योगों से जुड़े हर व्यक्ति की मूल आवश्यकता है।
विज्ञापन

कोहड़ौर के साथ ही शहर के चौक घंटाघर, बाबागंज, भंगवा चुंगी सहित अन्य ग्रामीण स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। बृहस्पतिवार को पदयात्रा बाबागंज से प्रयागराज के लिए रवाना होगी। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, अनूप यादव, अजीत प्रताप सिंह, सुधीर यादव, विपिन साहू, हर्ष सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पर भी कसा तंज
जनसभा के दौरान राज्यसभा सदस्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखे तंज कसे। कहा कि यह देश किसी बाबा के फरमान से नहीं, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा। उसी संविधान की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा में शामिल युवा, महिला, किसान, आशा बहुएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अनुदेशक, शिक्षा मित्र ने मजबूती प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed