फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP Election 2024 Result: Lotus bloomed in Pratapgarh in the first phase and then started withering till the 19

UP Election 2024 Result: प्रतापगढ़ में पहले चरण में खिला फिर 19वें चरण तक मुर्झाता चला गया कमल

Tue, 04 Jun 2024 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 07:17 PM IST
सार

प्रथम चरण में भाजपा के संगमलाल गुप्ता को 24,059 मत मिले, जबकि डॉ. सपा प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल को 23,566 मत मिले। पहले चरण में 493 मतों से संगमलाल गुप्ता आगे रहे। दूसरे चरण की मतगणना का परिणाम जारी होते ही 2669 मतों से सपा प्रत्याशी आगे निकल गए।

विज्ञापन
UP Election 2024 Result: Lotus bloomed in Pratapgarh in the first phase and then started withering till the 19
मतगणना स्थल पर जाते प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद एसपी सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रतापगढ़ संसदीय सीट की मतगणना में पहले ही चरण में भाजपा का कमल खिलता दिखा। इसके बाद लगातार 19वें चक्रों में मुर्झाता चला गया। साइकिल ने दूसरे चरण से ऐसी बढ़त बनाई जो 20वें चरण तक जारी रही। पहले चरण में प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को 493 मतों से बढ़त मिली। भाजपा प्रत्याशी पहले चरण के बाद किसी चरण में बढ़त नहीं बना सके।

विज्ञापन

प्रथम चरण में भाजपा के संगमलाल गुप्ता को 24,059 मत मिले, जबकि डॉ. सपा प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल को 23,566 मत मिले। पहले चरण में 493 मतों से संगमलाल गुप्ता आगे रहे। दूसरे चरण की मतगणना का परिणाम जारी होते ही 2669 मतों से सपा प्रत्याशी आगे निकल गए। सपा प्रत्याशी को 48,079 व भाजपा प्रत्याशी को 45,410 मत मिले। तीसरे चरण में साइकिल और तेजी से आगे बढ़ी। सपा प्रत्याशी को 9781 मत से आगे रहे।

विज्ञापन


एसपी सिंह पटेल को 75,123 व संगम लाल गुप्ता को 67345 मत प्राप्त हो चुका था।चौथे चरण में साइकिल की रफ्तार कुछ कम हुई। अभी तक सपा प्रत्याशी 6,175 मतों से आगे चल रहे थे। चौथे चरण तक एसपी पटेल को 97,824 व संगमलाल गुप्ता को 91,649 मत मिले थे। पांचवें चरण तक सपा को 121678 व भाजपा को 115208 मत प्राप्त हुए। अभी भी एसपी पटेल 6470 प्रतिशत वोटों से आगे चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Election 2024 Result: Lotus bloomed in Pratapgarh in the first phase and then started withering till the 19
महुली मंडी में मतगणना कराने पहुंचे सांसद संगमलाल के भाई दिनेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

छठे चरण की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी को 14,5853 व भाजपा को 13, 7542 मत प्राप्त हुए थे। अब तक सपा 8311 वोटों से आगे बढ़त बना चुकी थी। सातवें चरण में साइकिल और अधिक रफ्तार से दौड़ी। सपा 14,150 वोटों से आगे पहुंच चुकी थी। इस चरण में एसपी पटेल को 17,2147 व भाजपा को 15,7997 प्राप्त हुए थे।

आठवें चरण तक सपा को 196286 व भाजपा को 178813 प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी से सपा ने 17,473 मतों से बढ़त बना ली थी। नौवें चरण तक सपा को 22,3233 व भाजपा 19,8619 मत प्राप्त हो चुके थे। वहीं सपा की बढ़त 24,614 मतों से आगे थी। 10वें चरण के बाद सपा प्रत्याशी को 25,0132 व भाजपा प्रत्याशी को 22,1078 मत प्राप्त हुए थे। लेकिन अभी भी भाजपा के संगमलाल गुप्ता 29054 वोटों से पीछे थे।

UP Election 2024 Result: Lotus bloomed in Pratapgarh in the first phase and then started withering till the 19
मतगणना स्थल पर एसपी फोर्स के साथ रहे मुस्तैद। - फोटो : अमर उजाला।

11वें चरण तक सपा प्रत्याशी को 277,176 व भाजपा प्रत्याशी को 242433 मत प्राप्त हुए थे। वहीं 12वें चरण में भाजपा को 263590 व सपा प्रत्याशी को 304789 मिले थे। अब तक भाजपा प्रत्याशी 41119 मत से पीछे थे। 13वें चरण में मतों का अंतर और बढ़ा। अब तक सपा प्रत्याशी 33,0271 व भाजपा प्रत्याशी 284348 मत प्राप्त कर चुके थे। प्रत्येक चरण में सपा की साइकिल रफ्तार से दौड़ती आगे बढ़ रही थी।

14वें चरण की मतगणना के बाद सपा को 35,6997 व भाजपा प्रत्याशी को 30,6313 मत मिले। 15वें चरण में भाजपा को 326535 व सपा को 383783 मत प्राप्त हुए थे। सपा प्रत्याशी एसपी पटेल अब 57,248 मतों से बढ़त बनाए हुए थे। 16 वें चरण की मतगणना तक चुनाव की तस्वीर साफ होने लगी थी। इस चरण तक सपा को 40,6427 व भाजपा को 34,4474 प्राप्त हुए थे।

अब सपा प्रत्याशी 61,953 मत से आगे चल रहे थे। 17वें चरण तक सपा प्रत्याशी को 42,1761 व भाजपा को 35,5645 प्राप्त हुए थे। 18 वें चरण तक सपा प्रत्याशी को 42,9662 व भाजपा प्रत्याशी को 364417 मत मिले थे। 19वें चरण में सपा को 43,4468 व भाजपा को 369182 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं 20वें चरण की मतगणना के बाद सपा 43,8619 व भाजपा को 37,2743 मत प्राप्त हुए। अब तक साइकिल फुल् स्पीड में आगे बढ़ चुकी थी। आखिरकार सपा के एसपी पटेल ने भाजपा के संगमलाल को हराकर बाजी मारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed