फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Up Crime News In Hindi: In Pratapgarh, lover couple hangs themselves from tree, stir in village

प्रतापगढ़ में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, आम के पेड़ से लटकता मिला शव

Fri, 12 Jun 2020 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jun 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Up Crime News In Hindi: In Pratapgarh, lover couple hangs themselves from tree, stir in village
lover

कंधई थाना क्षेत्र के दोहरी गांव के मजरा प्रगासपुर में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह दोनों के शव रस्सी के सहारे आम के पेड़ से लटकते मिले। घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर रोते-बिलखते परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

Up Crime News In Hindi: In Pratapgarh, lover couple hangs themselves from tree, stir in village
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

प्रगासपुर गांव निवासी जीतलाल वर्मा और रामसहाय वर्मा का घर आसपास ही है। रामसहाय का दूसरा बेटा शुभम (20) बारहवीं का छात्र था। पड़ोसी जीतलाल की पुत्री सुजाता (19) के साथ उसका प्रेम संबंध था। सुजाता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

लंबे समय से दोनों का एक-दूसरे से मिलना-जुलना था। दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन घरवालों को उनका रिश्ता पसंद नहीं था। करीब डेढ़ साल पहले दोनों के रिश्ते की जानकारी होने पर दोनों के घरवालों में विवाद हुआ था। तब से दोनों परिवारों में मनमुटाव चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Up Crime News In Hindi: In Pratapgarh, lover couple hangs themselves from tree, stir in village
hang - फोटो : Youtube

परिजनों के एतराज के बाद भी शुभम औ सुजाता का रिश्ता खत्म नहीं हुआ। दोनों बातचीत करने के साथ ही अक्सर मिलते भी रहे। उनकी तमाम कोशिशों के बाद भी घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे। इससे परेशान होकर दोनों ने साथ जान देने की ठान ली।

गुरुवार की देर रात दोनों घर से थोड़ी दूरी पर स्थित बाग में पहुंचे और रस्सी का फंदा बनाकर आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह जब गांव के लोग उधर गए तो दोनों के शव पेड़ से लटकते देखकर शोर मचाने लगे। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

Up Crime News In Hindi: In Pratapgarh, lover couple hangs themselves from tree, stir in village
d - फोटो : demo pic
लोग भागकर मौके पर पहुंचे। खबर पाकर पुलिस भी आ गई। आसपास के लोगों और परिवारवालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधई एसओ विपिन सिंह ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। वह शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इस पर दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed