फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP Board: Three thousand examinees left the field

यूपी बोर्ड: तीन हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

Thu, 07 Apr 2022 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Three thousand examinees left the field
इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र की परीक्षा में तीन हजार से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 31166 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें कुल 28156 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 3010 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए सचल दल की टीमें भ्रमण करती रहीं।
विज्ञापन

इधर अपर शिक्षा निदेशक राजकीय उत्तर प्रदेश डॉ. अंजना गोयल ने इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। प्रश्नपत्रों के रखने के लिए डबल लॉक की व्यवस्था देखी। सीटिंग प्लान, सीसीटीवी और कमरों में प्रकाश की व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को पुलिस अभिरक्षा में स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सर्वदानंद, डॉ. विंध्याचल सिंह, सारिका गुप्ता, सरोज कुमार यादव, स्टेनो अशोक कुमार पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed