फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP Board: Rs 6.12 crore stranded for high school and intermediate examination fees

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क के 6.12 करोड़ रूपए फंसे

Thu, 12 Aug 2021 07:21 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 12 Aug 2021 07:21 PM IST
सार

इस बार यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में 60061 व इंटर में 51826 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। आवेदन करते समय परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क भी जमा करवाया गया था।

विज्ञापन
UP Board: Rs 6.12 crore stranded for high school and intermediate examination fees

विस्तार

यूपी बोर्ड ने रिजल्ट तो घोषित कर दिया, लेकिन अभी तक छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। जिले के हाईस्कूल और इंटर के कुल 1118081 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए कुल 6.12 करोड़ से अधिक की राशि जमा की थी। बगैर परीक्षा कराए परिणाम जारी होने के बाद अब परीक्षार्थी शुल्क वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन


इस बार यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में 60061 व इंटर में 51826 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। आवेदन करते समय परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क भी जमा करवाया गया था। परीक्षा शुल्क के तौर पर हाईस्कूल के विद्यार्थियों से 501 व इंटर के परीक्षार्थियों से 601 रुपये लिए गए थे। हाईस्कूल के छात्रों ने 30090561 व इंटर के परीक्षार्थियों ने 31147426 रुपये परीक्षा शुल्क के तौर पर जमा किए थे। इस तरह से परीक्षार्थियों से कुल 6.12 करोड़ रुपये शुल्क के नाम पर वसूले गए थे।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई। बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों को अगली कक्षा के लिए प्रमोट करने के लिए निर्णय लिया। इससे इस बार बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी। बगैर बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया गया। परीक्षा शुल्क वापस करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों में भी संशय बना हुआ है कि परीक्षा शुल्क वापस होगा या नहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि परीक्षा शुल्क से संबंधित किसी तरह का आदेश अभी तक नहीं मिला है। जो भी आदेश बोर्ड से प्राप्त होगा, उसका पालन किया जाएगा।


ऐसे खर्च की जाती है परीक्षा शुल्क की धनराशि

विभागीय अधिकारियों के अनुसार परीक्षा शुल्क की राशि परीक्षा के कार्यों में खर्च की जाती है। इस राशि से परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्रिंट कराई जाती हैं। परीक्षा कार्यों में लगे कर्मचारियों को मानदेय भी दिया जाता है। वाहन खर्च भी उठाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed