Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP Board: Last date to apply for improvement-compartment exam is tomorrow, exam date not announced

UP Board : इंप्रवूमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, परीक्षा तिथि घोषित नहीं

Mon, 09 Jun 2025 05:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 05:00 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में एक या दो विषय में असफल छात्र इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मंगलवार तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि यूपी बोर्ड ने इंप्रवमेेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की है।

विज्ञापन
UP Board: Last date to apply for improvement-compartment exam is tomorrow, exam date not announced
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में एक या दो विषय में असफल छात्र इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मंगलवार तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि यूपी बोर्ड ने इंप्रवमेेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की है।

विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि इंप्रवूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है। अभी परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं है। इंप्रवूमेंट परीक्षा में परीक्षार्थी एक विषय और कंपार्टमेंट में दो विषय में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को दोनों में से किसी एक परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

इंटरमीडिएट में मानविकी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय और कृषि भाग एक और दो के निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्नपत्र या व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed