फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP Board: Examination of dissatisfied candidates will be held in state schools

यूपी बोर्ड: राजकीय विद्यालयों में होगी असंतुष्ट परीक्षार्थियों की परीक्षा

Mon, 30 Aug 2021 04:17 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 04:17 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के ऐसे विद्यार्थी जो नंबर से असंतुष्ट हैं, उनके लिए अंक सुधार परीक्षा होने जा रही है। यह परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच कराई जाएगी। असंतुष्ट परीक्षार्थियों की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
UP Board: Examination of dissatisfied candidates will be held in state schools
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर में प्रमोट किए गए ऐसे परीक्षार्थी जो परीक्षाफल से असंतुष्ट हैं, उन्हें पुन: परीक्षा देने का मौका मिला है। उनकी परीक्षा राजकीय विद्यालय में होगी। परीक्षा के लिए विभाग ने राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के ऐसे विद्यार्थी जो नंबर से असंतुष्ट हैं, उनके लिए अंक सुधार परीक्षा होने जा रही है। यह परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच कराई जाएगी। असंतुष्ट परीक्षार्थियों की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र की तगड़ी किलेबंदी की जाएगी। कोविड नियमों के बीच परीक्षा संपादित होगी। परीक्षार्थियों को मूल्यांकन में मिले अंक ही मान्य होंगे। उनका 21 जुलाई को घोषित रिजल्ट अमान्य हो जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड का आदेश मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य को इससे अवगत कराया है। विद्यार्थियों को बिना परीक्षा शुल्क दिए एक या अधिक विषयों में अंक सुधार की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। कहा गया था कि जो अंकसुधार की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अगली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। उनका परीक्षा फल 2021 का ही माना जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार प्रस्तावों पर पदाधिकरियों ने जताई सहमति
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममिलन गोंड की अध्यक्षता में रविवार को कचहरी परिसर में हुई। इस दौरान चार प्रस्तावों पर पदाधिकारियों ने अपनी सहमति दी। इस अवसर पर जितेंद्र प्रसाद धुरिया, रामलखन धुरिया, विनोद कुमार धुरिया, राजेश कुमार धुरिया, अजय कुमार ध्ुुरिया, राम करन धुरिया, अशोक कुमार धुरिया आदि मौजूद रहे।


ब्राह्मण महापंचायत 27 को
राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा 27 सितंबर को शहर के हादीहाल मे ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन होगा। 23 जिलों के ब्राह्मण व प्रबुद्ध जन इसमें एकत्र होंगे। लगभग 5000 ब्राह्मण व प्रबुद्ध लोग उपस्थित होंगे। शहर के बाबागंज स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय ने दी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज पर सामाजिक हमले होते आ रहे हैं। इससे समाज आर्थिक, राजनैतिक व समाजिक रूप से अनिर्णय की स्थिति में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed