फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP Board: 6505 candidates left the exam

यूपी बोर्ड: 6505 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 29 Mar 2022 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 6505 candidates left the exam
तिलक इंटर कालेज से हाई स्कूल की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
सोमवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की दोनों पालियों की परीक्षाओं में 6505 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी में सचल दल भ्रमण करते रहे। दोनों पालियों की परीक्षाओं में कहीं भी नकल की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल की चित्रकला की परीक्षा थी। इसमें कुल 39679 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 34647 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 5032 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसमें छात्रों की संख्या 3449 जबकि छात्राओं की संख्या 1583 रही। इसी तरह पहली पाली में इंटर भूगोल विषय की परीक्षा थी। इसमें कुल 5603 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 746 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय की परीक्षा थी। इसमें 1320 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 155 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में ही इंटर गृहविज्ञान की परीक्षा थी। इसमें 6858 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 572 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed