फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   up and down daily temprature may affect the health

शरीर पर मौसम का वार, हर घर में बीमार

Wed, 03 Mar 2021 01:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
up and down daily temprature may affect the health
मंगलवार को दिन भर चली धूल भरी तेज हवाएं। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाला है। दिन-रात के तापमान में भारी अंतर से लोग तेजी से सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। हालत यह हो गई है कि घर-घर बीमार हैं। जिला अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

मार्च की शुरुआत में ही मौसम के तेवर सख्त हो गए हैं। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अचानक हुए इस बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा है। लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। फरवरी माह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड के बजाए तल्ख धूप से तापमान बढ़ने लगा। सर्दी पूरी तरह गायब हो गई। पश्चिमी हवाओं संग तेज धूप से दिन में उमसभरी गर्मी शुरू हो गई है। घरों एवं कार्यालयों में दिन में पंखे फरार्टा भर रहे हैं, मगर रात में मौसम का मिजाज बदल जाता है। रात में ठंड का असर रहता है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उतार-चढ़ाव भरे मौसम की वजह से लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। सर्दी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे है। मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

पर्चा कांउटर पर मरीजों एवं तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। 950 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया। इसमें से आधे से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। यही हाल सीएचसी, पीएचसी के साथ ही निजी अस्पतालों का भी रहा। जिला अस्पताल के डाक्टर अनुज चौरसिया ने बताया कि मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। तबीयत बिगड़ने पर फौरन अस्पताल पहुंचें। अनदेखी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडे पानी से बच्चों को न नहलाएं, बरतें सावधानी
उतार-चढ़ाव भरे मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. अनिल गुप्ता ने बताया कि ऐसे मौसम में बच्चों को ठंडे पानी से न नहलाएं। गुनगुना पानी पिलाएं। खुले बदन न सुलाएं। रात में ठं6 बढ़ जाती है। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए रखें। तबीयत खराब होने पर फौरन चिकित्सकों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed