{"_id":"6453ba448baafe0f3b0af725","slug":"unknown-truck-crushed-private-school-teacher-pratapgarh-news-c-3-1-121135-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अज्ञात ट्रक ने निजी स्कूल के शिक्षक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अज्ञात ट्रक ने निजी स्कूल के शिक्षक को रौंदा
Thu, 04 May 2023 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 May 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
मृतक रामशंकर यादव। फ़ाइल फ़ोटो
अज्ञात ट्रक ने निजी स्कूल के शिक्षक को रौंदा
ट्रक छोड़कर भाग निकला चालक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लालगंज। ट्रक की चपेट में आने से निजी स्कूल के एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
लालगंज कोतवाली के मन्ना दुबे का पुरवा, पूरे केवल निवासी रमाशंकर यादव (55) क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। बृहस्पतिवार को वह बाइक से किसी काम से लालगंज की ओर जा रहे थे। रास्ते में मदनगढ़ गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो आरोपी चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लालगंज पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली आ गई। घटना को लेकर परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। कोतवाल कमलेश कुमार पाल ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश पुलिस कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।