फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Unity in diversity is the identity of the country: Deshdeepak

विविधता में एकता देश की पहचान : देशदीपक

Sat, 15 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Unity in diversity is the identity of the country: Deshdeepak
नगर पालिका परिसर में आयोजित संगोष्ठी सदनों का सुव्यवस्थित एवं निर्बाध संचालन में बोलते राज्यसभ? - फोटो : PRATAPGARH
नगरपालिका परिषद के सभागार में शुक्रवार को सदनों की सुव्यवस्थित एवं निर्बाध संचालन विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान सदनों की मर्यादा बनाए रखने एवं देश हित के निर्णय पर एकजुटता बनाए रखने पर जोर गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के महासचिव देशदीपक वर्मा ने कहा कि देश की परंपरा रही है विविधता में एकता। इसे बनाए रखने की जरूरत है। स्थानीय स्तर, राज्य स्तर व केंद्र स्तर तीनों की सरकारों की विविधता में एकता की आवश्यकता है। ताकि देशहित के निर्णय में एकजुटता बनी रहे। भाजपा के कौंशाबी जिलाप्रभारी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भारत का लोकतंत्र पूरी दुनिया के लिए प्रेरणाश्र्रोत है।
विज्ञापन

भारत की संसदीय राजनीति की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि अन्य लोकतांत्रिक राज्य आश्चर्यचकित होते हैं। सदनों का निर्बाध संचालन हो, सकारात्मक सोच के साथ पक्ष एवं विपक्ष के विचार आदान- प्रदान हो और लोक कल्याण के निर्णय लिए जाएं। वह भी एकजुटता के साथ। यही आवश्यकता है। पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, ईओ मुदित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed