{"_id":"5de425a48ebc3e54f937cc6e","slug":"uninai-hospital-in-pariyanwa-pratapgarh-news-ald2617562110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख की लागत से परियावां में बनेगा यूनानी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख की लागत से परियावां में बनेगा यूनानी अस्पताल
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कालाकांकर के लोगों के लिए खुशखबरी है। परियावां में दस लाख की लागत से यूनानी अस्पताल का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। बजट भी स्वीकृत कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को जमीन की तलाश करने के लिए आदेश दिया है।
कालाकांकर के साथ ही नवाबगंज सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोग बीमार होने पर इलाज कराने के लिए नहीं भटकेंगे। जिला यूनानी अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि इस दवा का विपरीत प्रभाव बहुत कम होता है। इसको देखते हुए शासन ने अब यूनानी दवा को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाया है। दिशा की बैठक में कालाकांकर के परियावां में दस बेड के यूनानी अस्पताल के निर्माण के लिए अफसरों ने अपनी मुहर लगाई। इसके बाद शासन के पास फाइल भेज दी गई। योगी सरकार ने कालाकांकर में यूनानी अस्पताल के लिए हरी झंडी दे दी है। शासन ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से परियावां में अस्पताल निर्माण के लिए जमीन तलाशने के लिए कहा है।
बजट पास हो गया है। जमीन तलाशी जा रही है। जमीन की खोज में राजस्व विभाग के अफसर भी लगे हैं। जैसे ही जमीन मिलती है, शासन के पास रिपोर्ट भेज दी जाएगी। तत्काल कार्यदायी संस्था को नामित करके दस बेड के यूनानी अस्पताल का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।