{"_id":"686d5e986a50c32e6f0a79e0","slug":"uncontrolled-tractor-overturned-in-drain-farmer-died-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-143199-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बेकाबू ट्रैक्टर नाले में पलटा, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बेकाबू ट्रैक्टर नाले में पलटा, किसान की मौत
विज्ञापन
खेत की जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर बैठे किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय लालाराम यादव मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे परमा की बाग निवासी चालक पवन यादव के ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की जुताई कराने गए थे। खेत की जुताई करके जाते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत के बगल से निकले नाले में पलट गया।
इससे ट्रैक्टर के दोनों चक्के ऊपर उठ गए और लालाराम यादव नीचे दब गए। वहीं चालक पवन कुमार ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे फंसे लालाराम को किसी तरह से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।