फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrolled cargo overturned, elderly died due to being crushed

अनियंत्रित मालवाहक पलटा, दबने से बुुजुर्ग की मौत

Mon, 31 Jan 2022 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled cargo overturned, elderly died due to being crushed
मृतक राम आसरे वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
कंधई इलाके के नरसिंहपुर गांव के पास रविवार सुबह एक मालवाहक मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना से गुस्साए लोगों ने मैजिक चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी रामआसरे वर्मा (65) रविवार की सुबह घर से खेत की तरफ जा रहे थे। वह प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर पहुंचे ही थे कि चिलबिला से कबाड़ लादकर पट्टी की तरफ जा रही मालवाहक मैजिक अचानक अनियंत्रित होकर उनके ऊपर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। किसी तरह मैजिक को उठाकर रामआसरे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना में मालवाहक वाहन पर बैठे पट्टी कोतवाली के भदवक्ष निवासी संजय कुमार (35) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी बाबा बेलखरनाथधाम भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मैजिक चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। रामआसरे की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed