फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrolled car overturns in canal, eight people injured

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में पलटी, आठ लोग घायल

Tue, 24 May 2022 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturns in canal, eight people injured
रानीगंज के सवैया गांव के समीप नहर में गिरी अनियंत्रित कार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
बहराइच से दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर रानीगंज इलाके के सवैया गांव के समीप नहर में पलट गई। हादसे में कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर सीएचसी रानीगंज में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के कोड़ापुर गांव निवासी जियालाल सरोज (33) अपने परिवार की लालती देवी (45), पिंकी (24), रिंकी (20), राजपति (38), अंतिमा (22), अनन्या (4), अंश (12) के साथ दर्शन करने के लिए बहराइच गए थे। सोमवार को सभी लोग कार से घर लौट रहे थे। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित रानीगंज थाना क्षेत्र के सवैया गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।
विज्ञापन

इससे कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार में फंसे लोग चीखने लगे। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने घायलों को किसी तरह कार से बाहर निकाल कर रानीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक बताकर चिकित्सकों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed