{"_id":"62659789d34efc551607eb21","slug":"uncontrollable-truck-tramples-polytechnic-student-on-highway-death-pratapgarh-news-ald331625435","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के इनामी सपा नेता को लाने के लिए जाएगी पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख के इनामी सपा नेता को लाने के लिए जाएगी पुलिस टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच-पांच लाख के इनामी आसपुर देवसरा के पूर्व प्रमुखपति व सपा नेता सभापति यादव व उसकेे भाई सुभाष यादव को कोलकाता पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस ने जिले की पुलिस से संपर्क कर दोनों भाइयों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। जिसके बाद दोनों को जिले में लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
आसपुर देवसरा के पूर्व प्रमुखपति सभापति यादव व उसके भाई सुभाष यादव के खिलाफ डेढ़ साल पहले पट्टी व देवसरा थाने में संगीन धाराओं में कई मुकदमेे दर्ज हुए थे। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पंचायत चुनाव में भी उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। फरारी के साथ ही उन पर पुलिस द्वारा घोषित इनाम की राशि भी बढ़ती चली गई। पुलिस ने सभापति यादव व उसके भाई सुभाष के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
उनकी तलाश में एसटीएफ भी लगी थी। शनिवार को धोखाधड़ी के मामले में दोनों भाइयों को कोलकाता की सियालदह की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी सियालदह के पुलिस प्रमुख ने जिले की पुलिस से साझा की। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि पांच लाख के इनामी दोनों भाइयों को लेने के लिए पुलिस टीम तैयार की जा रही है। कोर्ट से वारंट बी लेने के बाद पुलिस टीम रवाना होगी।