{"_id":"618bddcbce2d8a681b4be008","slug":"uncontrollable-trailer-collides-with-dumper-on-highway-khalasi-dies-pratapgarh-news-ald3200811114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रेलर डंपर से टकराया, खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रेलर डंपर से टकराया, खलासी की मौत
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाप्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर मंगलवार की आधी रात कोहड़ौर थाने के करीब खड़े डंपर में बेकाबू ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर के खलासी अभिषेक तिवारी (23) की मौत हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद हाईवे पर तीन घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से चालक को बाहर निकाला।
अयोध्या जनपद से ट्रेलर पर चीनी लादकर मंगलवार की रात चालक विजय प्रकाश यादव निवासी करौंदी कला सुलतानपुर खलासी अभिषेक तिवारी निवासी पुरखीपुर कूड़ेभार सुलतानपुर के साथ प्रयागराज की ओर जा रहा था। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर कोहड़ौर थाने के पास विजय ट्रेलर से नियंत्रण खो बैठा। इससे अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराया। हादसे में खलासी अभिषेक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसका पैर भी कट गया।
जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक उसकी सांसें थम गईं। चालक विजय प्रकाश बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। स्टेयरिंग के बीच में फंसे चालक को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह बाहर निकाला। हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
जेसीबी लगाकर निकाला गया खलासी का शव
कोहड़ौर थाने के करीब हादसे के बाद ट्रेलर के खलासी अभिषेक तिवारी की मौत हो गई। उसका शव डंपर और ट्रेलर के बीच फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकालने का प्रयास किया, मगर कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने जेसीबी मंगवाई। तब जाकर उसका शव बाहर निकाला जा सका। चालक व खलासी को हादसे के बाद बाहर निकालने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। इस दौरान वाहनों का आवागमन ठप रहा।