फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrollable Thar trampled three friends standing on the roadside, one dead, two in critical condition

प्रतापगढ़ : सड़क किनारे खड़े तीन दोस्तों को बेकाबू थार ने रौंदा, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

Mon, 08 May 2023 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 May 2023 04:52 PM IST
सार

परसरामपुर राजा बाजार गांव निवासी रोहित उर्फ दीपू माली रविवार को अपने दोस्तों से मिलने के लिए अमरगढ़ बाजार आया था। रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे रोहित माली, सोनू अली व दिलशाद अमरगढ़ बाजार में सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन
Uncontrollable Thar trampled three friends standing on the roadside, one dead, two in critical condition
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरगढ़ बाजार में रविवार की देर रात सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन दोस्तों को बेकाबू थार रौंदते हुए बिजली के पोल से टकरा गई। घटनास्थल पर ही जनपद जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित उर्फ दीपू माली (27) की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 

परसरामपुर राजा बाजार गांव निवासी रोहित उर्फ दीपू माली रविवार को अपने दोस्तों से मिलने के लिए अमरगढ़ बाजार आया था। रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे रोहित माली, सोनू अली व दिलशाद अमरगढ़ बाजार में सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच अमरगढ़ की तरफ से आई तेज रफ्तार थार जीप तीनों को रौदते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई।

विज्ञापन

 

इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग तीनों को इलाज के लिए सीएससी अमरगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने रोहित माली को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों की हालत गंभीर देख जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास


घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। कुछ देर बाद शव लेकर घर चले गए। सोमवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने राजा बाजार में जाम लगा दिया। कुछ देर बाद पहुंची महाराजगंज की पुलिस ने बताया कि घटनास्थल प्रतापगढ़ है। वहीं कार्रवाई होगी। जिसके बाद शव ट्रैक्टर-ट्राली पर रखकर परिजन अमरगढ़ ले आए। यहां लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पहले से सतर्क पुलिस ने लोगों को खदेड़ लिया। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष देवसरा ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed