{"_id":"6341940d3265ff198a77973d","slug":"uncontrollable-car-trampled-many-people-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : हाईवे पर बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, पति की मौत. पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : हाईवे पर बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, पति की मौत. पत्नी गंभीर
Sat, 08 Oct 2022 08:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 08 Oct 2022 08:45 PM IST
सार
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में अर्जुनपुर गांव के समीप रायबरेली की ओर जा रही बेकाबू हुई कार ने लालगंज की ओर आ रहे बाइक सवार अंतू थाना क्षेत्र के मठिया चंद्रिकन निवासी प्रदीप सरोज(26) की बाइक में टक्कर मारी।
विज्ञापन
Pratapgarh News : अनियंत्रित कार द्वारा बाइकों को मारी गई टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग अर्जुनपुर के करीब शनिवार की शाम तेज रफ्तार से बेकाबू हुई एक कार ने कई लोगों को रौंद दिया। तीन बाइकों में टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी समेत पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर हालत देख उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मौका पाकर चालक कार छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में अर्जुनपुर गांव के समीप रायबरेली की ओर जा रही बेकाबू हुई कार ने लालगंज की ओर आ रहे बाइक सवार अंतू थाना क्षेत्र के मठिया चंद्रिकन निवासी प्रदीप सरोज(26) की बाइक में टक्कर मारी। प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। साथ रहीं प्रदीप की पत्नी कृष्णा देवी (24) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
कुछ दूर जाने के बाद कार ने लालगंज के कटरा संग्रामपुर निवासी जगदीश सरोज (32) की बाइक में टक्कर मारी। जिससे जगदीश व उसकी पत्नी मीनू सरोज (28) को गंभीर चोटें आईं। कुछ ही दूरी पर कार ने तीसरी बाइक में टक्कर मारी। जिससे रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली के महराजगंज निवासी सगे भाई सूर्यांशु वर्मा (18) व हिमांशु वर्मा (21) घायल हो गए। इसके बाद कार खड़े ट्रक से जा टकराई। मौका पाकर कार चालक भाग निकला।
विज्ञापन
कार ने कई लोगों को रौंदा तो चीखपुकार के साथ मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल चीखते चिल्लाते रहे। हाईवे पर हादसे की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां कृष्णा व सूर्यांशु की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने कार कब्जे में ली है। लालगंज कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कई राहगीरों ने भागकर बचाई जान
हाईवे पर बेकाबू कार से हुए हादसे में कई अन्य लोगों की जान भी जा सकती थी। सौ मीटर के भीतर अनियंत्रित कार ने तीन बाइकों में टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेकाबू कार की तेज रफ्तार देख कर अन्य राहगीरों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। कार ट्रक से टकराकर न रुकती तो कई लोगों की जान पर बन आती। पैदल व साइकिल से आने वाले राहगीरों ने सड़क किनारे गड्ढे में कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास दुकानदारों की जान भी बेकाबू कार की रफ्तार देख सांसत में रही।