{"_id":"64765b9c95376b85e40a47ce","slug":"uncontrollable-car-hit-the-constable-in-front-of-the-police-station-on-the-highway-pratapgarh-news-c-3-1-143109-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर थाने के सामने सिपाही को बेकाबू कार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर थाने के सामने सिपाही को बेकाबू कार ने मारी टक्कर
Wed, 31 May 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 31 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर कोहड़ौर थाने के सामने बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे एक सिपाही को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार सहित भाग निकला। चिलबिला की ओर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बचे। सिपाही की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
गाजीपुर जनपद के करेंडा थाना क्षेत्र के बेलासी गांव निवासी रामा यादव (50) कोहड़ौर थाने में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार दोपहर कांधरपुर जाने के लिए बाइक लेकर निकले। थाने के सामने सड़क पार करते समय चिलबिला की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे सिपाही रामा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों की मदद से सिपाही को कोहड़ौर अस्पताल भेजा। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद कार का पुलिसकर्मियों ने पीछा भी किया लेकिन वह चिलबिला पहुंचने के बाद गायब हो गई। सोनावां में भी घटना के बाद भाग रही कार की चपेट आने से कुछ लोग बाल-बाल बचे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार की तलाश की जा रही है।
पुरानी रंजिश में मारपीट, तहरीर
फतनपुर थाना क्षेत्र के करका निवासी योगेंद्र सिंह का पड़ोसी से विवाद चला आ रहा है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि रंजिश में पड़ोसियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष फतनपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
टाइनी शाखा संचालक से लूट में हाथ नहीं आए बदमाश
मानधाता थाना क्षेत्र के ढेमा निवासी बृजेंद्र प्रताप सिंह तरौल में टाइनी शाखा संचालक है। सोमवार की शाम घर लौटते समय तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 35 हजार रुपये व लैपटाॅप सहित बैग लूटकर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर पहुंची मानधाता पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लूट के खुलासे के लिए स्वाट टीम, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी सीसीटीवी कैमरे खंगलवाते रहे। इसके बावजूद बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने कहा कि घटना का जल्द ही अनावरण होगा। तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।