फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrollable car hit the bike from behind, farmer died

Pratapgarh News: बेकाबू कार ने बाइक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, किसान की मौत

Mon, 22 May 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car hit the bike from behind, farmer died
बेकाबू कार ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, किसान की मौत
विज्ञापन

- हादसे के बाद पलटी कार, भाग निकला चालक, सराय जानमती की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। डीजल लाने जा रहे बाइक सवार वृद्ध किसान की बेकाबू कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खड्डे में पलट गई और चालक भाग निकला। वृद्ध को लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालगंज-कालाकांकर मार्ग पर हुई घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
लालगंज कोतवाली के सराय जानमती गांव निवासी बाबूलाल गौतम (60) खेती करता था। सोमवार की सुबह 6.30 बजे वह खेत की सिंचाई के लिए डीजल लाने बेल्हा स्थित एक पेट्रोल पंप जा रहा था। गांव के समीप ही लालगंज-कालाकांकर मार्ग पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के सामने बेकाबू कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बेकाबू कार सड़क किनारे खड्डे में पलट गई और मौका पाकर कार सवार भाग निकला। किसान के मौत की जानकारी होने पर पत्नी सावित्री गौतम समेत परिजन बिलखने लगे। यहां पहुंची पुलिस ने परिजनों को ढांढस बधाया। मृत किसान के दो बेटे देशराज व हंसराज तथा तीन बेटियां पूजा, आरती व वंदना हैं। पूजा दिव्यांग है, जबकि वंदना अभी अविवाहित हैं। हादसे के बाद पुलिस कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट--
जर्जर सड़क राहगीरों को देती है मौत का दावत
लालगंज। जिस स्थान पर हादसे में किसान की मौत हुई वहां सड़क बेहद जर्जर है। लालगंज-कालाकांकर मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों को आए दिन मौत की दावत दे रहे हैं। माहभर में जर्जर सड़क पर गिरने से आधा दर्जन राहगीर चोटिल हो चुके हैं। किसान की मौत के लिए जर्जर सड़क कम जिम्मेदार नहीं है। गड्ढ़ों से बचने के लिए राहगीर सड़क पर इधर-उधर वाहनों को चलाते हैं। लोगों को कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
दो घरों से चोरों ने नकदी व जेवरात उड़ाए, अज्ञात पर केस
लालगंज। धधुआ गाजन निवासी हरिकेश बहादुर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 19 मई की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते उसके घर में घुस आए। चोर कमरे का ताला तोड़कर छह हजार की नकदी व हजारों के जेवरात ले उड़े। यहां वारदात को अंजाम देने के बर्फ चोर पड़ोसी ऊषा देवी पत्नी मुन्ना के घर से भी हजारों की नकदी व जेवरात चुरा ले गए। शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
.........
जमीनी विवाद में मां-बेटी की पिटाई, आठ पर हत्या के प्रयास का केस
लालगंज। जमीनी विवाद में मां-बेटी पर जानलेवा हमले में आठ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के कबरा, पूरे इच्छाराम के उमेश कुमार सरोज का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते बीती 18 मई को गांव के धीरज सरोज, ऊषा देवी, सरिता, अनीता, अजय, तेज बहादुर व दो अज्ञात ने एकराय होकर लाठी, डंडा व लोहे के सब्बल से लैस होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पत्नी मंजू व बेटी मोहिनी को मारपीट का लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। गंभीर चोट लगने से मां बेटी बेहोश हो गईं। पीड़ित की शिकायत पर आठ के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष की ऊषा देवी पत्नी रामदेव ने जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी उमेश, उसकी पत्नी मंजू, गुड्डू व गिरिजा ने गाली गलौज व जानलेवा धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
........
घर में घुसकर लाखों के जेवर उठा ले गए चोर
फ़ोटो--35
सांगीपुर। घर में पीछे के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने गल्ला व्यापारी के यहां से लाखों के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर लोग हैरान रह गए। पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पड़ताल में जुटी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के सरुआ, सूबेदार पुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र गुप्ता के घर में रविवार की रात पीछे के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर तीन हार, तीन करधनी, तीन अंगूठी व कान का झुमका समेत कुछ नकदी उड़ा दी। धर्मेंद्र के अनुसार उसके घर के अधिकतर लोग रिश्तेदारी की एक शादी में शामिल होने गए थे। घर में मौजूद महिलाएं ताला लगाकर बाहर सो रही थीं। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर लोग दंग रह गए। हालांकि पुलिस को प्रारंभिक जांच में चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। सांगीपुर एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
........
लापरवाही पर दो लेखपालों पर निलंबन की गाज, एक तहसील से संबंद्ध
लालगंज। कार्य में लापरवाही पर तहसील के दो लेखपालों को एसडीएम ने निलंबित करते हुए एक लेखपाल को तहसीलदार कार्यालय संबंद्ध कर दिया। एसडीएम उदयभान सिंह ने तहसील के अजगरा में तैनात लेखपाल सूर्य प्रकाश मिश्र व ढिंगौसी में तैनात लेखपाल अवधेश सरोज को सरकारी कामकाज में लापरवाही व त्रुटिपूर्ण आख्या देने पर निलंबित कर दिया है। लेखपालों की मनमानी से नाराज एसडीएम ने पूरे भगवत में तैनात लेखपाल के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायत पर बृजलाल को तहसीलदार कार्यालय संबंद्ध किए जाने का आदेश दिया। सोमवार को तीनों लेखपालों पर कार्रवाई की जानकारी होते ही तहसील में राजस्वकर्मी दंग रह गए। एसडीएम उदयभान सिंह ने बताया कि लेखपालों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। खामियां मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

............
उत्पीड़न पर न्यायिक कामकाज से विरत रहे अधिवक्ता
लालगंज। अधिवक्ता के परिजनों के खिलाफ उदयपुर पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज होने से नाराज साथियों ने सोमवार को तहसील में न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने सीओ रामसूरत सोनकर से मिलकर नाराजगी जताई कि अधिवक्ता के चुटहिल परिजनों का पुलिस ने मेडिकल कराए जाने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया जा रहा है। जबकि विपक्षी की शिकायत पर उदयपुर पुलिस ने अधिवक्ता के परिजनों पर कार्रवाई कर दी है। इस मौके पर उपाध्यक्ष लाल विनोद सिंह, महामंत्री धीरेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, संदीप सिंह, राम मोहन सिंह, संतोष पाण्डेय, विपिन शुक्ल और प्रमोद सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed