फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrollable bike rammed into truck, three youths died, accident happened near Antu

Pratapgarh : ट्रक में घुसी बेकाबू बाइक, तीन युवकों की मौत, अंतू के पास हुआ हादसा

Tue, 17 Jan 2023 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 11:30 PM IST
सार

अंतू थाना क्षेत्र के ककरहा मोड़ पर मंगलवार की रात करीब पौने नौ बजे पल्सर बाइक सवार तीन युवक बिहारगंज बाजार की ओर आ रहे थे। उनके आगे ट्रक चल रहा था। पुलिस के अनुसार अचानक ट्रक की स्पीड कम हो गई। जिसके चलते तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गए।

विज्ञापन
Uncontrollable bike rammed into truck, three youths died, accident happened near Antu
प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिलबिला अमेठी हाईवे पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। खबर मिलते ही अंतू पुलिस सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले आई। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के ककरहा मोड़ पर मंगलवार की रात करीब पौने नौ बजे पल्सर बाइक सवार तीन युवक बिहारगंज बाजार की ओर आ रहे थे। उनके आगे ट्रक चल रहा था। पुलिस के अनुसार अचानक ट्रक की स्पीड कम हो गई। जिसके चलते तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गए। तेज आवाज होने के कारण आसपास के लोग दौड़े,लेकिन तब तक चालक ट्रक लेकर भाग निकला।

विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस ने हादसे में घायल तीनों युवकों को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इस बीच मृतक युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शवों को देखते ही वे लोग रोने बिलखने लगे। मृतकों की शिनाख्त सेतापुर निवासी गोलू उर्फ शुभम सिंह (26), पचखरा निवासी रोहित सिंह (28) और नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी आशुतोष सिंह (28) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी सुबोध गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्या सागर मिश्रा अस्पताल पहुंचे।

हाईवे पर धुंध का भी रहा असर
चिलबिला अमेठी मार्ग पर मंगलवार की देर शाम से कोहरे का धुंध छाया रहा। इससे वाहन लेकर गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

पांच दिन पहले ही मुंबई से आया था शुभम
सेतापुर निवासी अनिल सिंह उर्फ गज्जू का शुभम सिंह इकलौता बेटा था। दो बहनों के बीच शुभम की बड़े लाड प्यार से माता पिता ने परवरिश की थी। शुभम पांच दिन पहले मुंबई से घर लौटा था। मंगलवार को अपने घर से दोस्त रोहित व आशुतोष सिंह के साथ निकला था। इकलौते भाई की मौत से परिवार पर वज्रपात हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed