फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncomfortable truck crash four persons who stand side of road in raniganj pratapgarh

Pratapgarh: बरात से लौट रहे बाइक सवार चार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दो की मौत

Thu, 22 May 2025 09:26 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रानीगंज प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, रानीगंज प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 May 2025 09:26 AM IST
सार

प्रतापगढ़ में बृहस्पतिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात बरात से लौट रहे चार युवकों को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Uncomfortable truck crash four persons who stand side of road in raniganj pratapgarh
विनय पटेल और नीरज पटेल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

रानीगंज थाना क्षेत्र की फतेहपुर शिवनाथ का तारा गांव के पास बरात से लौट रहे बाइक सवार चार युवकों को बादशाहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग हाईवे के किनारे चारों युवक खड़े थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। अन्य दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

विज्ञापन


रानीगंज के फतेहपुर शिवनाथ के तारा के पास रात करीब दो बजे के करीब लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बादशाहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के संसारियापुर गांव निवासी नीरज पटेल (21), पुत्र ईश्वर चंद्र और विनय कुमार पटेल (23) पुत्र बंशीलाल रानीगंज की मौके पर मौत हो गई। सभी युवक गांव के पड़ोस ठठेरीपुर गांव निवासी रामसूरत पटेल की बरात फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवा मिश्रपुर गांव में गए थे।
विज्ञापन



बाइक में पेट्रोल खत्म होने के बाद सड़क के किनारे खड़े थे

सभी युवक बरात में शामिल होने के बाद घर वापस आ रहे थे। वापस आते समय विनय पटेल के चाचा की लड़की की हल्दी रस्म में शामिल होने के लिए सभी भवानीगढ़ गांव चले गए। लौटते समय यह लोग फतेहपुर गांव के पास पहुंचे थे कि गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। सड़क के किनारे खड़े होकर पेट्रोल लेने की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को कुचल दिया। हादसे में आशीष पटेल (19) पुत्र बच्चू पटेल, गोविंद पटेल पुत्र छेदी लाल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रानीगंज ले आए जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

ट्रक को भी पुलिस थाने ले आई। चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को अस्पताल ले गए, वहीं मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मृतक विनय पटेल हैदराबाद में रहकर हाइड्रा क्रेन चलता था। इसके पिता बंशीलाल गांव में खेती किसानी करते हैं। यह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का भाई था। बड़े भाई बृजेश पटेल और दूसरे भाई अमन पटेल हैं। चार बहन में तीन बहनों की शादी हो चुकी है। दूसरे मृतक युवक नीरज कक्षा 12 की परीक्षा दिया हुआ था। दो भाइयों में छोटा भाई था। बड़ा भाई सूरज है। पिता खेती किसानी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed