{"_id":"64d509e316b6ee9db501ccd4","slug":"uncle-nephew-going-by-bike-fell-into-water-filled-pit-died-due-to-drowning-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-2799-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइक से जा रहे चाचा-भतीजे पानी भरे गड्ढे में गिरे, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइक से जा रहे चाचा-भतीजे पानी भरे गड्ढे में गिरे, डूबने से मौत
Thu, 10 Aug 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 10 Aug 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
मृतक विपिन कुमार। फाइल फोटो
निमंत्रण से लौटते समय परसुपुर के पास हादसा, उतराते मिले शव
संवाद न्यूज एजेंसी
कोहड़ौर। निमंत्रण से लौट रहे चाचा-भतीजे की हादसे में मौत हो गई। परसुपुर गांव के पास सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढ़े में बृहस्पतिवार की शाम उनके शव उतराते मिले। मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों बुधवार की रात सुल्तानपुर से निमंत्रण में शामिल होकर घर के लिए निकले थे। आशंका है कि अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढ़े में पलट गई। इस हादसे में दोनों की डूबने से जान चली गई। उनकी बाइक भी गड्ढे में मिली है।
कोहड़ौर के सरौली गांव का विपिन कुमार (30) व उसका भतीजा सोनू कुमार (18) बुधवार की शाम जनपद सुल्तानपुर एक निमंत्रण में गए थे। रात में दोनों बाइक से घर के लिए निकले थे। वे घर नहीं पहुंचे तो देर रात परिजनों ने विपिन को मोबाइल पर कॉल की, लेकिन वह स्विच ऑफ था। पत्नी नील समेत अन्य परिजन परेशान हो गए।
परिजन विपिन व सोनू की तलाश करने लगे। तकरीबन 24 घंटे की खोजबीन में दोनों का कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि सरौली गांव से करीब एक किलोमीटर पहले परसुपुर गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी पर दो शव उतरा रहे हैं। गड्ढे में ही एक बाइक भी पलटी है। गड्ढे की गहराई करीब दस फीट आंकी गई है।
विज्ञापन
सूचना पाकर कोहंड़ौर एसओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि गांव से चाचा-भतीजा लापता हैं। दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। शव देखते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त विपिन और सोनू के रूप में की। परिजनों की मदद से शव की पहचान कराई। पुलिस के साथ ही ग्रामीणों व परिजनों को आशंका है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में गिरी होगी। पानी में डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गई।