{"_id":"5f1dd4358ebc3e63ad47e498","slug":"uncle-killed-the-relationship-for-two-biswa-land-pratapgarh-news-ald2820415107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बिस्वा जमीन के लिए चाचा ने किया रिश्ते का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बिस्वा जमीन के लिए चाचा ने किया रिश्ते का कत्ल
विज्ञापन
अंतू थाने के बझान में भतीजे की गोली मारकर हत्या के बाद लाइसेंसी बंदूक के साथ रामखेलावन।
- फोटो : PRATAPGARH
दो विस्वा जमीन के लिए मध्य प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त चाचा हैवान बन गया। जमीन की खातिर उसने रिश्ते का कत्ल कर दिया। पहली बार बंदूक से फायरिंग करते समय भतीजों ने बंदूक छीन ली थी। जिसके बाद वह भीतर गया और दूसरी लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर निकला। उसने कारतूस से भरी बेल्ट कमर में बांध रखी थी। सामने भतीजे संजय को देख उसके सीने में गोली मार दी। ग्रामीणों की घेराबंदी के बाद वह परिचितों को फोन मिलाता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही असलहों के साथ दबोच लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
अंतू थाना क्षेत्र के बझान निवासी संजय कोरी (40) का अपने चाचा रामखेलावन से मकान व दो विस्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मध्य प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त रामखेलावन ने संजय व अपने मकान के बीच में खाली जगह पर कार खड़ी करने के लिए टीनशेड बनवा लिया। इस बात की जानकारी होने पर मुंबई में रहने वाला संजय दो दिन पहले ही घर आया था।
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की रात महुआए से निमंत्रण से लौटे रामखेलावन व संजय के बीच टीनशेड को लेकर कहासुनी होने लगी। संजय पक्ष के लोगों ने कहा कि रविवार को पंचायत होगी। फिर भी बात नहीं बनी तो टीनशेड नहीं रहेगा। यह सुनते ही रामखेलावन आवेश में आ गया। घर के भीतर घुसकर लाइसेंसी बंदूक निकाली। वह बंदूक लेकर भतीजों को धमकाने लगा।
विज्ञापन
अचानक रामखेलावन फायर करने लगा। इस पर संजय के भाई मनोज ने आगे बढ़कर बंदूक पकड़ने की कोशिश की। फायरिंग के दौरान गोली लगने से उसके हाथ की अंगुलियां उड़ गईं। इसके बाद भी संजय ने बंदूक छीन ली। इस पर रामखेलावन कमरे में घुसा और दूसरी लाइसेंसी बंदूक के साथ कमर में कारतूस से भरी बेल्ट बांधकर बाहर निकला। सामने संजय को देख उसके सीने में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने रामखेलावन को घेर लिया। रिश्ते का खून करने के बाद भी उसके चेहरे पर सिकन तक नहीं थी। वह बीहड़ में रहने वाले डकैतों की तरह हरकत करता रहा। इस बीच उसने भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उसका हाथ-पैर बांधकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और लाइसेंसी बंदूक भी कब्जे में ली। रात में ही संजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल मनोज की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। रविवार को लौटे घायल मनोज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। लाश देखते ही घर में कोहराम मच गया। शाम को घर के करीब ही अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आरोपी चाचा को पकड़ लिया गया है।
भतीजे ने खून देकर बचाई थी हत्यारे चाचा की जान
अंतू थाना क्षेत्र के बझान निवासी रामखेलावन सेवानिवृत्त होकर घर पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिनों बाद रामखेलावन की तबियत खराब हुई थी। उसकी जिंदगी बचाने के लिए भतीजे संजय ने उसे खून तक दिया था और अब उसी का चाचा ने खून कर दिया। उसकी करतूत से लोगों में गुस्सा देखने को मिला। घटना के समय उसके सिर पर खून सवार था।
डकैत मारने पर सिपाही से बना था दरोगा
मध्य प्रदेश में तैनाती के दौरान चंबल के बीहड़ों में एक डकैत को मारने पर सरकार ने रामखेलावन को प्रमोशन दिया था। सिपाही से वह दरोगा बन गया। बताते हैं कि उसका निशाना अचूक था। उसने जंगल में छिपे डकैत को दूर से ही मार गिराया था। प्रमोशन के बाद उसे फिर शस्त्र लाइसेंस शासन की ओर से दिया गया। मध्य प्रदेश की सरकार ने उसे डीबीबीएल व एसबीबीएल का लाइसेंस दिया था।
बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
संजय की मौत के बाद उसके दो बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। बझान निवासी संजय मुंबई में रहकर परिवार के गुजर बसर के लिए प्राइवेट कंपनी में काम करता था। चाचा से हुए विवाद की जानकारी पर वह घर आया था। संजय की मौत से उसके बेटे आर्यन व बेटी यूबी के सिर से पिता का साया छिन गया। पत्नी मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

अंतू थाने के बझान में चाचा की गोली से मृत युवक संजय कुमार। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

अंतू थाने के बझान में चाचा की गोली से मृत युवक संजय कुमार के बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH