{"_id":"5f3f8b2b8ebc3e3cc05a347e","slug":"unclaimed-truck-driver-murdered-and-thrown-dead-body-pratapgarh-news-ald2840113194","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस मिले ट्रक के चालक की हत्या कर फेंक दिया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस मिले ट्रक के चालक की हत्या कर फेंक दिया था शव
विज्ञापन
मृतक वेद प्रकाश। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
उदयपुर इलाके में लावारिस हालत मे मिले ट्रक के चालक की हत्या कर शव को पड़ोसी जिले रायबरेली में फेंक दिया गया था। रायबरेली पुलिस ने शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लापता खलासी का अब भी कोई सुराग नहीं लग सका है। आशंका है कि चालक की हत्या के बाद ट्रक पर लदी सीमेंट को बेचने के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के ढेमा निवासी ट्रक चालक वेदप्रकाश तिवारी (48) व गोंडा जिले के खलासी प्रह्लाद पांडेय बीती चौदह अगस्त को ट्रक पर 640 बोरी सीमेंट लादकर आंबेडकर नगर जा रहे थे।
अयोध्या जिले के टेकी तिवारी का पुरवा निवासी ट्रक मालिक केके तिवारी ने चौदह अगस्त को रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र से ट्रक के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को उदयपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में पेट्रोलपंप के समीप ट्रक लावारिस हालत में मिला था। रायबरेली पुलिस छानबीन के बाद ट्रक को लेकर लौट गई।
विज्ञापन
देर रात ट्रक चालक वेदप्रकाश का शव रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र मे नईया नाला में बरामद हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लापता खलासी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लालगंज कोतवाली के जलेसरगंज निवासी मो. दिलशाद (22) व जाफर अली (25) गुरुवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। मोठिन के पनखरी के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए रायबरेली जिले के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी अस्पताल ले गए।
नौ के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली के सगरासुंदरपुर निवासी मदुवाइन पत्नी सहदेव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 21 जुलाई को गांव के राजेंद्र, रामलौटन, रवि, जयराम, छेदी, पप्पू, लालती, हेमरहिन, जुगुल ने एक राय होकर उसके घर पर धावा बोल दिया। कुल्हाड़ी व लाठी डंडा से लैस हमलावरों ने उसके बेटे को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। पीड़िता की कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश द्विवेदी की फटकार पर राजेंद्र समेत नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती गुुरुवार को नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैंप कार्यालय सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख ददन सिंह, ब्लाक प्रमुख सांगीपुर अशोक सिंह, अंशुमान तिावरी, विकास मिश्र, पप्पू तिवारी, प्रीतेंद्र ओझा, भूपेंद्र तिवारी, सिंटू मिश्रा, जितेंद्र द्विवेदी, मुरलीधर तिवारी, महमूद आलम, छोटेलाल सरोज, संजीत तिवारी, राजू मिश्र, विनय पांडेय, बृजेश द्विवेदी, हृदय नारायण, दयाराम वर्मा, पप्पू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों के उत्पीडन पर व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा ाबाजार में चल रहे जमीन के विवाद और कथित रंगदारी मांगने के मामले में अब व्यापार मंडल ने भी मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष उदयशंकर उर्फ झल्लर दुबे के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम बीके प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। ज्ञापन में कहा गया है कि एक तरफ तो व्यापारी रंगदारी की मांग को लेकर पहले से परेशान हैं।
अब पुलिस व्यापारियों को शांतिभंग में पाबंद कर उनका मनोबल तोड़ना चाहती है। पुलिस जमीन विवाद का समाधान करने के बजाय व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के पुश्तैनी मकान का पुर्ननिर्माण रोके जाने से वे बेघर हो गए हैं और उनकी जीविका पर संकट खड़ा हो गया है। एसडीएम बीके प्रसाद ने कोतवाल से मामले में आख्या तलब की है। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, डॉ. रामा, ओम प्रकाश जायसवाल, अंजनी कौशल, रमेश कौशल, दिनेश सिंह, राजकुमार मोदनवाल, राजा शुक्ला, एबादुर्रहान, बंटी जायसवाल, जय कौशल आदि मौजूद रहे।