{"_id":"64ac6e9ace08bfa1c90f2a29","slug":"unbridled-speed-snatched-the-lives-of-12-people-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-1416-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बेलगाम रफ्तार ने छीन लीन ली 12 लोगों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बेलगाम रफ्तार ने छीन लीन ली 12 लोगों की जिंदगी
Tue, 11 Jul 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लीलापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज विक्रमपुर मोड़ के करीब बेलगाम रफ्तार ने बारह जिंदगी एक झटके में छीन लीं। गैस टैंकर की रफ्तार इतनी तेज थी कि घटना के बाद टैंकर पलट गया और टैंकर के इंजन साइड का मुंह लालगंज की ओर हो गया।
घटना के बाद जहां टेंपो के परखच्चे उड़ गए। वहीं उसमें सवार 17 लोगों के सिर से लेकर पेट तक गंभीर चोटें आईं। जिससे बारह लोगों की मौत हो गई। चार घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
जेठवारा के नारायनपुर निवासी सतीश टेंपो में सवारियां बैठाकर जेठवारा जा रहा था। वहीं लालगंज की ओर से गैस टैंकर भुपियामऊ की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस टैंकर की स्पीड सौ किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी।
विज्ञापन
टेंपो की भी रफ्तार सामान्य से अधिक थी। मोहनगंज विक्रमपुर मोड़ के करीब टैंकर चालक ने सामने टेंपो देखकर ब्रेक लगा दी। रफ्तार अधिक होने के कारण गैस टैंकर का इंजन तेज आवाज के साथ फिर लालगंज की ओर मुड़ गया और टैंकर पलट गया।
टेंपो सीधे टैंकर व इंजन के बीच जा टकराया। जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित किया गया।
तीन घायलों का एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में उपचार के दौरान दम टूटा। टैंकर में फंसे टेंपो सवार घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद लोग बाहर निकालने में कामयाब हुए। घटना की भयावहता देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे थे। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के अनुसार मृतकों व घायलों के सिर से लेकर पेट तक गंभीर चोट लगी थीं।