फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Unbalanced tractor overturns in pit while transporting soil, vehicle owner dies after being buried under

Pratapgarh : मिट्टी ढुलाई के दौरान असंतुूलित ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, नीचे दबकर वाहन मालिक की मौत

Fri, 14 Jun 2024 11:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 11:34 AM IST
सार

घटना की जानकारी होने पर आसपास के काफी संख्या में लोग पहुंच गए। सभी लोग मिलकर राजकुमार को ट्रैक्टर के नीचे से निकालने का प्रयास करने लगे, लेकिन ट्रैक्टर उठाया नहीं जा सका। तालाब में मिट्टी की खुदाई कर रहे जेसीबी को बुलाया गया तो जेसीबी चालक अपनी जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Unbalanced tractor overturns in pit while transporting soil, vehicle owner dies after being buried under
ट्रैक्टर के नीचे वाहन मालिक को बाहर निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मिट्टी की ढुलाई के दौरान असंतुलित ट्रैक्टर गड्डे में पलट गया। इसके नीचे दबकर ट्रैक्टर स्वामी की मौत हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी राजकुमार (42) पुत्र बाबूलाल कुछ दिन पूर्व रोजी-रोटी के लिए ट्रैक्टर लिया था। ट्रैक्टर से शुक्रवार की सुबह गांव के समीप लाला के तालाब से मिट्टी लादकर राम लखन वर्मा के खेत में गिरकर दोबारा मिट्टी लेने लेने तालाब के पास जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को पास देने के दौरान राजकुमार का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया, जिसके नीचे राजकुमार की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर आसपास के काफी संख्या में लोग पहुंच गए। सभी लोग मिलकर राजकुमार को ट्रैक्टर के नीचे से निकालने का प्रयास करने लगे, लेकिन ट्रैक्टर उठाया नहीं जा सका। तालाब में मिट्टी की खुदाई कर रहे जेसीबी को बुलाया गया तो जेसीबी चालक अपनी जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस तालाब की खुदाई की जा रही थी वह अवैध रूप के की जा रही है। एक घंटे के बाद दूसरी जेसीबी में बुलाकर नीचे दबे राजकुमार को निकाला गया। मौके पर पहुंची कंधई पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन

तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी मां की चीख-पुकार से मचा कोहराम

गांव के समीप नहर में ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर पिता की मौत होने पर राजकुमार के तीनों बेटे अंश आदित्य आकाश पत्नी अनीता मां ननकी देवी दहाड़ मारकर रोते रोते बेसुध हो गई। उनके करुण क्रंदन से आसपास मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवार में राजकुमार दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई पवन राजकुमार का सहयोग करता था। तीन बेटों के सर से पिता का साया उठ गया। पत्नी अनीता की हालत गंभीर हो गई है। उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। ग्रामीणों ने जेसीबी चालक पर अवैध रूप से तालाब की खुदाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार से बात की गई उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed