फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Unannounced power cuts increased tension

अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

Sun, 12 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sun, 12 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
इन दिनों अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी कहते हैं कि बार-बार थोड़ी-थोड़ी देर के लिए कटौती करना गलत है।
विज्ञापन


शहर में मुख्यत: दो विद्युत उपकेंद्र हैं। दहिलामऊ और बाबागंज। इन्हीं से शहर को बिजली की आपूर्ति की जाती है। दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हजारों उपभोक्ता चार दिन से काफी परेशान हैं। इनमें अघोषित बिजली कटौती से आक्रोश है। स्थिति यह है कि हर पांच-पांच मिनट पर दिनभर में कई बार बिजली आपूर्ति ठप कर दी जा रही है। बताया जाता है कि उपकेन्द्र के कर्मचारी जब चाहते हैं बिजली काट देते हैं। लोगों को तकनीकी फाल्ट बता टरका दिया जाता है। वहीं करीब हफ्ते भर से रात में बिजली कटौती से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में लोगों को ढिबरी और लालटेन की रोशनी में घरेलू कामकाज करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम एसपी मिश्र का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती गलत है। फाल्ट की शिकायत आती है तो बार-बार ब्रेक नहीं लेना चाहिए। पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप करने के बजाय उसी फीडर को बंद किया जाना चाहिए जिससे जुड़े पोल पर फाल्ट हो। थोड़ी-थोड़ी देर में बार-बार कटौती की वजह समझ नहीं आ रही। मामले की जांच कराई जाएगी।             
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed