फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ujjwala smiles at the face of 100 million women

उज्ज्वला ने सवा लाख महिलाओं के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

Sat, 02 Jun 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
दो वक्त की रोटी के लिए दिनभर जूझने वालीं महिलाओं को अब चूल्हा पर रोटी नहीं बनानी पड़ रही है, बल्कि वह गैस चूल्हे पर खाना बना रही है। उनके पास इतने रुपये नहीं थे, वह गैस चूल्हा और सिलिंडर खरीद सकें, मगर उज्ज्वला योजना ने जिले की सवा लाख महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है।  
विज्ञापन


महिलाओं को लाभांवित करने के लिए मोदी सरकार की प्राथमिकता वाली उज्ज्वला गैस योजना चलते जिले के 1,22,944 परिवारों में अब लकड़ी के चूल्हे पर खाना नहीं बन रहा है। गैस चूल्हे पर खाना बन रहा है। हालांकि गरीब परिवार की महिलाओं को उस समय झटका लगा था, जब शासन ने गैस सिलिंडर और चूल्हे की धनराशि की भरपाई सब्सिडी से करने का फैसला किया। इससे उपभोक्ताओं ने सिलिंडर रिफिल कराना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन


बाद में केंद्र सरकार ने शुरुआत के छह चरणों में इस पर रोक लगा दी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। उज्ज्वला गैस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जा रहा है, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। हालांकि योजना प्रारंभ होने के पहले ही कुछ परिवारों ने गैस कनेक्शन ले रखा था। मगर जिले की 50 गैस एजेंसियों का दावा है कि 31 मई तक जिले की 1,22,944 महिलाओं के नाम कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार की इस पहल से महिलाएं उस समय और  गौरवांवित हो जाती हैं, जब उनके नाम से गैस कनेक्शन की किताब मिलती है। दरअसल, गांव की कुछ महिलाएं ऐसी थीं, जिनका आधार कार्ड ही नहीं बना था, मगर गैस कनेक्शन लेने के चक्कर में घर के लोगों ने आनन-फानन में उनका आधार भी बनवा दिया।   


उज्ज्वला गैस योजना महिलाओं के लिए बेहद कल्याणकारी साबित हुई है। जिन महिलाओं को गैस का कनेक्शन मिला है, वह सदुपयोग कर रही हैं। महिलाओं के चूल्हा फूंकने से मुक्ति मिलने पर उनका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
रोहित गुप्ता, सेल्स ऑफीसर, इंडेन गैस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed