Pratapgarh : चेकडैम में नहा रहे दो युवकों की बकुलाही नदी में डूबने से मौत
नगर कोतवाली के देवकली के रहने वाले रामबरन का बेटा सचिन (22) व तपेश का बेटा साहिल (18) शनिवार को औवार से गुजरी बकुलाही नदी के चेकडैम पर नहाने गए थे। उनके साथ कुछ और लोग भी थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली के औवार गांव से गुजरी बकुलाही नदी के चेकडैम में नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। साथ नहा रहे दोस्तों ने किसी तरह उन्हें नदी से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
नगर कोतवाली के देवकली के रहने वाले रामबरन का बेटा सचिन (22) व तपेश का बेटा साहिल (18) शनिवार को औवार से गुजरी बकुलाही नदी के चेकडैम पर नहाने गए थे। उनके साथ कुछ और लोग भी थे। चेकडैम पर नहाने के दौरान अचानक साहिल गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। यह देख साथी सचिन उसे बचाने कूद पड़ा। दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। यह देखकर आसपास नहा रहे युवकों ने शोर मचाया। जिस पर आसपास मौजूद ग्रामीण भी दौड़ पड़े।
काफी मशक्कत के बाद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। हालांकि उनकी सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीण दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही दोनों को लेकर आए ग्रामीण परिवार के लोगों को खबर देने के बाद शव छोड़कर चले गए। जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। देर शाम परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले जाने की जिद करने लगे। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।
गाय के धक्के से तालाब में गिरे युवक की मौत
फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवामिश्रपुर में गाय के धक्के से तालाब में गिरे नितेश तिवारी उर्फ शनि तिवारी (35) की मौत हो गई। शव तालाब में उतराने पर परिजनों को जानकारी हो सकी। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुरवामिश्रपुर निवासी नितेश तिवारी उर्फ शनि तिवारी शनिवार की सुबह घर के बगल स्थित तालाब के पास गाय को चारा देने पहुंचा। तभी गाय ने उसे धक्का मार दिया। पैर फिसलने के कारण वह तालाब में जा गिरा। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। काफी देर तक परिजन उसे खोजते रहे मगर, पता नहीं चला। करीब आधे घंटे बाद नितेश का शव तालाब में उतराया मिला। यह देख परिजन रोते-बिलखते नितेश को बाहर निकालने के बाद सीएचसी गौरा ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नितेश की शादी सात साल पहले रंजू तिवारी के साथ हुई थी। उसकी मौत से छोटे भाई सतीश व पत्नी रंजू का रो-रो कर बुरा हाल रहा।